दिल्ली सियासत: 'अपना शीशमहल बचाने में लगे है केजरीवाल...', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साधा निशाना

- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने केजरीवाल पर साधा निशाना
- अपना शीशमहल बचाने में लगे है केजरीवाल- ललन सिंह
- दिल्ली चुनाव में आप को मिली है हार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना घर बचाने में लगे हैं। वे भ्रष्टाचार से बनाए गए शीशमहल को बचाने में लगे हैं।
शीशमहल को बचाने में लगे- ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- वे(अरविंद केजरीवाल) अपना घर बचाने में लगे हैं। दिल्ली की जनता के सामने वे बेनकाब हो चुके हैं। वे भ्रष्टाचार से बनाए गए शीशमहल को बचाने में लगे हैं, इसीलिए पंजाब के लोगों से मिल रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी बचने वाली नहीं है। भ्रष्टाचार के आंदोलन से निकले भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए, ये सारे देश और सभी राज्यों की जनता जान गई है।
बीजेपी को मिली प्रचंड जीत
8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। जिसमें आम आदमी पार्टी को हार सामना करना पड़ा है। 70 सीटों वाले दिल्ली में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
Created On :   10 Feb 2025 10:59 PM IST