मंत्री पद की शपथ: झारखंड में झामुमो एमएलए रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली, चंपई सोरेन की ली जगह

झारखंड में झामुमो एमएलए रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली, चंपई सोरेन की ली जगह
  • शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए झामुमो के सहयोगी दलों के नेता
  • राज्यपाल संतोष गंगवार ने पद और गपोनीयता की शपथ दिलाई
  • रामदास सोरेन 2009 में पहली बार घाटशिला से झामुमो के विधायक चुने गए

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में आज शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। झामुमो विधायक रामदास ने हेमंत सरकार में पूर्व सीएम चंपई सोरेन की जगह ली है। रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गपोनीयता की शपथ दिलाई। रामदास सोरेन को चंपाई सोरेन की जगह झारखंड सरकार का मंत्री नियुक्त किया गया। रामदास को चंपई सोरेन के बेहद करीबी माना जाता हैं।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोगी दलों कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी शामिल हुए। झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने रामदास सोरेन को मंत्री नियुक्त किये जाने का पत्र पढ़ा। इसके बाद राज्यपाल ने विधायक रामदास सोरेन को हेमंत सरकार की कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। आपको बता दें 29 अगस्त को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन कैबिनेट में जल संसाधन विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री चंपई सोरेन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने रात में चंपई सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। झारखंड सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना रात में ही जारी कर दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि चंपई सोरेन 29 अगस्त 2024 के प्रभाव से राज्य के मंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं रहे।

रामदास सोरेन 2009 में पहली बार घाटशिला से झामुमो के विधायक चुने गए। 2014 में हारे और 2019 में फिर से घाटशिला के विधायक निर्वाचित हुए। अब हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री बने हैं। आपको बता दें रामदास ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ 1980 में राजनीति की शुरुआत की। चंपई सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड अलग राज्य के लिए किए गए आंदोलन में शामिल हुए थे।

Created On :   30 Aug 2024 6:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story