विधानसभा चुनाव 2024: जम्मू कश्मीर में एक दशक बाद हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में जानिए सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत

जम्मू कश्मीर में एक दशक बाद हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में जानिए सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत
  • नगरोटा से देवेन्द्र सिंह राणा ने सबसे बड़ी जीत हासिल की
  • बीजेपी के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई राणा
  • पीडीपी के रफीक अहमद नाइक की सबसे छोटी जीत
  • नाइक ने कांग्रेस के सुरिंदर सिंह को मात्र 460 वोट से हराया

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू कश्मीर में एक दशक बाद हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने 49 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। बीजेपी को 29 सीटें मिली है,पीडीपी को 03 सीटें और अन्य के खाते में 09 सीटें गई है। बहुमत से जीती एनसी -कांग्रेस गठबंधन की सरकार जम्मू कश्मीर में बनाने जा रही है। ऑवरऑल यहां के चुनावों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला।

सबसे ज्यादा अंतर से जीत वाली सीटें

2024 के जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पांच सबसे बड़ी जीत वाली विधानसभा सीटों की बात करें तो इसमें 1 सीटें बीजेपी और 1 सीट कांग्रेस के खाते में है। नगरोटा विधानसभा सीट पर बीजेपी के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेन्द्र सिंह राणा ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। राणा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के जोगिंदर सिंह को 30472 वोट से हराया है।

दूसरी सबसे बड़ी जीत सांबा विधानसभा सीट पर रही ,यहां बीजेपी के सुरजीत सिंह सलाठिया ने निर्दलीय कैंडिडेट रविंदर सिंह को 30309 मतों से मात दी है। तीसरी सबसे बड़ी जीत दोरू विधानसभा क्षेत्र सीट से कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर की रही, उन्होंने पीडीपी के मोहम्मद अशरफ मलिक को 29728 वोटों से हराया। जम्मू नॉर्थ विधानसभा क्षएत्र चौथी सबसे बड़ी जीत अंतर वाली सीट रही। यहां से बीजेपी के श्यामलाल शर्मा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अजय कुमार सधोत्रा को 27363 वोट से हराया। अखनूर (एससी) विधानसभा सीट पांचवी सबसे बड़ी जीत रही, अखनूर से बीजेपी के मोहन लाल ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 24679 मतों से हराया।

सात सीटें 1000 से कम अंतर वाली रही

पीडीपी के रफीक अहमद नाइक ने कांग्रेस के सुरिंदर सिंह को मात्र 460 वोटों से मात दी है। किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र सबसे कम अंतर से जीत वाली दूसरी सीट है। यहां से जम्मू कश्मीर भाजपा के सचिव अनिल परिहार की भतीजी शगुन परिहार ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोट से हराया है।

पट्टन विधानसभा सीट तीसरी सबसे कम अंतर से जीत वाली सीट है, यहां से नेशनल कॉन्फ्रेंस के जावेद रियाज़ ने पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के इमरान रज़ा अंसारी को 603 वोट से हराया है। इंद्रवाल विधानसभा सीट चौथी सबसे कम अंतर वाली सीट रही यहां निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्यारे लाल शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद सरूरी को 643 मतों से हराया। हंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र पांचवी सबसे कम अंतर वाली सीट रही यहां पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के मुखिया सज्जाद गनी लोन ने एनसी के चौधरी मोहम्मद रमजान को 662 वोट से हराया है।

1000 से 2000 के बीच की अंतर वाली सीटें

9 सीटों पर जीत हार का अंतर 2000 वोटों से कम रहा है। इनमें 2 सीटों पर एनसी, 2 सीटों पर कांग्रेस, 3 सीटों पर बीजेपी और 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी रहे। ये विधानसभा क्षेत्र गुरेज़(एसटी), शोपियां, राजौरी(एसटी), पैडर - नागसेनी, लैंगेट, ईदगाह, अनंतनाग, आर.एस. पुरा-जम्मू दक्षिण, श्री माता वैष्णो देवी हैं।

2000 से 5000 मतों के बीच की अंतर वाली सीटें

10 विधानसभा सीटें ऐसी है जहां वोट का अंतर 2000 से लेकर 5000 से बीच में रही। इसमें 2 सीटें बीजेपी , 6 सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस, 1 सीट आम आदमी पार्टी और 1 सीट निर्दलीय को मिली। ये सीटें बनी, उधमपुर पूर्व, पंपोर, डोडा पश्चिम, त्रेहगाम, कंगन (एसटी), बड़वाह, गुलमर्ग, डोडा और छनपोरा हैं।

Created On :   9 Oct 2024 5:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story