दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: वोट जोड़ने या घटाने का है मामला, तेजस्वी यादव ने दिल्ली चुनाव पर दी प्रतिक्रिया

- दिल्ली में 5 फरवरी को होंगे विस चुनाव
- 8 फरवरी को आएंगे चुनावी नतीजे
- राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि यह चुनाव के दौरान मतदाता सूची में नाम हटाने या जोड़ने का मामला है। महाराष्ट्र में भी, लाखों वोट बाद में एकत्र किए गए थे, यह जोड़ने या घटाने का मामला है, वे इसे एक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने अपने बयान को लेकर कहा, "हमसे दिल्ली के संदर्भ में सवाल पूछा गया था। हमने लोकसभा चुनाव INDIA गठबंधन में लड़ा, पंजाब में AAP अलग से लड़ी, केरल में वाम दल अलग लड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर हमारा INDIA गठबंधन है और जहां तक बिहार का सवाल है, यहां हमारा INDIA गठबंधन है, शुरू से ही महागठबंधन है।"
दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। राज्य में बीते दस साल से अरविंद केजरीवाल की सरकार है।
राज्य में सियासत तेज
बीजेपी ने 29 सीटों और कांग्रेस ने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। राज्य में नई दिल्ली और कालकाजी सीट पर मुकबला दिलचस्प हो गया है। नई दिल्ली सीट से 'आप' के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कालकाजी सीट से सीएम आतिशी चुनाव लड़ रही है।
सभी पार्टियों की ओर से लगातार कई तरह की घोषणा की जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अपने पुराने वादों के अलावा अन्य कई घोषणाएं की है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस इस बार केजरीवाल की पार्टी को सत्ता से बाहर करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। हालांकि, अब यह चुनावी नतीजों से ही स्पष्ट होगा कि राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है।
Created On :   10 Jan 2025 5:47 PM IST