सीएम केजरीवाल गिरफ्तार अपडेट: पीएमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला, सीएम केजरीवाल को ईडी की 6 दिन की रिमांड पर भेजा

- शराब नीति मामले में पीएमलएलए कोर्ट में तीन घंटे चली सुनवाई
- कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया था फैसला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में पीएमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक यानी 6 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया। बता दें आज हुई तीन घंटे की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था। दिल्ली सीएम को शुक्रवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी थी।
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी की तरफ से दलील पेश करते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव में घूस के 45 करोड़ रूपये का इस्तेमाल किया था जिसे हवाला के जरिए भेजा गया था। इसके अलावा ईडी ने सरकारी गवाह और अन्य आरोपियों के बयान के आधार पर केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले का सरगना बताया। एसवी राजू के बाद अरविंद केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में दलील पेश कर रहे हैं। वहीं सिंघवी ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी पर सवाल उठाया। बता दें कि आप सुप्रीमो को गुरुवार की रात सीएम आवास से ई़डी ने गिरफ्तार किया था। उनकी रात ED के लॉकअप में कटी थी।
Live Updates
- 22 March 2024 12:16 PM IST
'चेहरे अब बेनकाब होने लगे हैं' - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कानून से देश चलता है...उन्हें (अरविंद केजरीवाल को) कई समन जारी किए गए, इसके बाद भी वे हाई कोर्ट गए और हाई कोर्ट ने उन्हें बरी नहीं किया...इनके चेहरे अब बेनकाब होने लगे हैं...''
- 22 March 2024 12:12 PM IST
डीएमके ने सड़कों पर उतर कर किया विरोध
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता दिल्ली में सड़कों पर उतर गए हैं। वहीं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के सड़कों पर उतर कर डीएमके नेताओं ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी का विरोध किया है। इस दौरान डीएमके नेता दयानिधि मारन ने करा कि हम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं।
- 22 March 2024 12:02 PM IST
कौन-सी मजबूरी थी कि जांच से दूर रहना पड़ा? - अनुराग ठाकुर
ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "...वे कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। यह दिल्ली के लोगों, कानून और लोकतंत्र का अपमान है... यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राजनीतिक दल जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के बारे में बात करता था और सोनिया गांधी की गिरफ्तारी की मांग करते थे, उनको 9 बार समन भेजा गया लेकिन वो एक बार भी पेश होने नहीं गए। उनकी कौन-सी मजबूरी थी कि जांच से दूर रहना पड़ा... ये इनका चेहरा दिखाता है।"
- 22 March 2024 12:00 PM IST
'परिवार से मिलने से रोका जा रहा है' - गोपाल राय
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "मैं यहां उनके परिवार से मिलने आया हूं लेकिन उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। उनके परिवार की हालत कल रात से क्या है ये किसी को नहीं मालूम। किस कानून के तहत मुझे उनके परिवार से मिलने से रोका जा रहा है? ये साफ-साफ दिखा रहा है कि इस देश में तानाशाही को स्थापित किया जा रहा है।"
- 22 March 2024 11:53 AM IST
'लोकतंत्र की भावना का उल्लंघन' - शशि थरूर
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, " ... जो हुआ है वह लोकतंत्र की भावना का उल्लंघन है... चुनाव पर भौतिक प्रभाव डालने वाली किसी भी चीज़ के खिलाफ अदालत को तत्काल कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है... यह मूल रूप से प्रत्येक भारतीय नागरिक के राजनीतिक अधिकारों का उल्लंघन है...''
- 22 March 2024 11:52 AM IST
'ये तो होना ही था' - कपिल सिब्बल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "ये तो होना ही था, जब शुरुआत हुई थी तभी हमने कहा था अभी फिल्म बाकी है। ये फिल्म सामने आ गई है। जो भी चुनाव लड़ना चाहता है और वह एक दल का नेतृत्व भी संभालता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।.. ये इनकी राजनीति है।"
#WATCH दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "ये तो होना ही था, जब शुरुआत हुई थी तभी हमने कहा था अभी फिल्म बाकी है। ये फिल्म सामने आ गई है। जो भी चुनाव लड़ना चाहता है और वह एक दल का नेतृत्व भी संभालता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता… pic.twitter.com/T7BNIoZUzJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024 - 22 March 2024 11:50 AM IST
आईटीओ पर बढ़ाई गई सुरक्षा
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के पास आईटीओ पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
- 22 March 2024 11:49 AM IST
सुप्रीम कोर्ट में ईडी ने दाखिल किया कैविएट
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया है। आज सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई की जाएगी। मामले पर फैसला सुनाने से पहले ईडी ने कोर्ट से जांच एजेंसी की बात सुनने की अपील की है।
- 22 March 2024 11:45 AM IST
'कानून अपना काम कर रहा है'
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा, "कानून अपना काम कर रहा है। भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।"
- 22 March 2024 11:44 AM IST
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला का बयान
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "मैं AAP के अलग-अलग नेताओं का वक्तव्य सुना है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंसान नहीं एक विचार हैं तो ये विचार नहीं ये राजनीति का दुराचार है और राजनीति में दुष्प्रचार है। इसमें विचार ये है कि वे करेंगे जमके भ्रष्टाचार और कोर्ट की कार्रवाई होगी तो हम अत्याचार-अत्याचार चिल्लाएंगे, खेलेंगे विक्टिम कार्ड।...मैं आप नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या कोर्ट लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है? .....आज इनके विचार बदल गए हैं।'
Created On :   22 March 2024 11:22 AM IST