विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा भंग की, जारी हुआ नोटिफिकेशन

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा भंग की, जारी हुआ नोटिफिकेशन
  • प्रदेश सरकार की सिफारिश पर गवर्नर ने विधानसभा भंग की
  • विधानसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी किया
  • संवैधानिक संकट के चलते विधानसभा भंग, देश में पहला मामला

डिजिटल डेस्क, चंड़ीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा भंग कर दी है। आज 12 सितम्बर को हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बता दें बीते दिन राज्य की बीजेपी सरकार की सिफारिश पर गवर्नर ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया। विधानसभा भंग करने की अधिसूचना में गवर्नर ने लिखा-'' भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उप-खंड (बी) द्वारा मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं बंडारू दत्तात्रेय, राज्यपाल हरियाणा तत्काल विघटन करता हूं। 6 महीने की अवधि में विधानसभा सत्र न बुला पाने के संवैधानिक संकट से बचने के लिए हरियाणा सरकार ने यह कदम उठाया। इसके बाद 14वीं विधानसभा समय से पहले भंग कर दी गई।

आपको बता दें मुख्यमंत्री नायब सैनी की कैबिनेट बैठक में बुधवार को ही विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद राज्यपाल को सिफारिश की गई। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर तक था। यानी अभी कार्यकाल पूरा होने में 52 दिन बचे थे। नियमों के चलते 12 सितंबर तक सत्र बुलाना अनिवार्य था। नायब सैनी अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

देश में संवैधानिक संकट के बाद विधानसभा भंग करने का यह पहला केस है। आजादी के बाद देश में कभी ऐसी स्थिति नहीं बनी। यहां तक कि कोरोना काल में भी हरियाणा में इस संकट को टालने के लिए 1 दिन का सत्र बुलाया गया था। इससे पहले भी हरियाणा विधानसभा 3 बार भंग हुई लेकिन तब समय से पहले चुनाव करवाने के लिए ऐसा किया गया था।

Created On :   12 Sept 2024 1:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story