विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना
  • बीजेपी कार्यतर्ताओं से हर घर,घर- घर जाने का किया आह्वान
  • डबल इंजन सरकार को विकास वाली सरकार बताया
  • कांग्रेस पर लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए शनिवार को लाडवा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान सीएम सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। सीएम सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने शासनकाल में किए गए भ्रष्टाचार के आधार पर वोट मांग रहे हैं जबकि हम बीजेपी सरकार में किए गए कार्यों के बल पर लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। सैनी ने जनता से कहा भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास को महत्ता देते हुए बीजेपी को वोट करने की अपील की।

सीएम सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा कहने लगे हैं कि कांग्रेस की सरकार आ रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी की जा रही है। यह सही नहीं है। वे लोगों को गुमराह करने के बजाय भाजपा सरकार में हुए कार्यों को भी देखें और तुलना करें कि किसने क्या किया। लोग अच्छी तरह से जानते हैं और ऐसे गुमराह होने वाले नहीं है।

मुख्यमंत्री सैनी ने बीजेपी कार्यतर्ताओं को हर घर,घर- घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को लेकर आगे कहा केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर इतने विकास कार्य किए हैं कि कोई भी सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने डबल इंजन सरकार को विकास वाली सरकार बताया। उन्होंने एक बार फिर प्रधे अब प्रदेश को और आगे ले जाना है, जिसके लिए जनता ने फिर से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने का मन बना लिया है।

सीएम सैनी ने प्रचार को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा आज लाडवा विधानसभा की अनाज मंडी, बाबैन में आयोजित सभा में बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। हमारे अन्नदाता दाना-दाना MSP पर खरीदने, ₹2000 प्रति एकड़ किसानों को बोनस देने,किसान सम्मान निधि,भावांतर भरपाई,पीएम फसल बीमा जैसी अनेकों योजनाओं का सीधा लाभ मिलने से प्रसन्न हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हमारे सभी श्रमिक,किसान,आढ़ती भाईयों को लाभ पहुंचा है सभी सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता जनार्दन प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बना रही है।

Created On :   14 Sept 2024 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story