हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: JJP-ASP गठबंधन ने जारी की पहली लिस्ट, दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से लडे़ंगे चुनाव

JJP-ASP गठबंधन ने जारी की पहली लिस्ट, दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से लडे़ंगे चुनाव
  • 5 अक्टूबर को होंगे हरियाणा में विधानसभा चुनाव
  • 8 अक्टूबर को आएंगे चुनावी नतीजे
  • हरियाणा चुनाव को लेकर सियासत तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जन नायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) गठबंधन ने उम्मीदवारों को पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें JJP ने 15 और ASP ने चार प्रत्याशियों को टिकट दिया है। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। वहीं, दिग्विजय चौटाला डबवाली से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। दोनों पार्टी की पहली लिस्ट में एक भी महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं मिला है।

जेजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

उचाना - दुष्यंत चौटाला

डबवाली - दिग्विजय चौटाला

जुलाना - अमरजीत ढांडा

रादौर - राजकुमार बुबका

गुहला - कृष्ण बाजीगर

जींद - इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत

नलवा - विरेंद्र चौधरी

अटेली - आयुषी अभिमन्यु राव

होडल - सतवीर तंवर

दादरी - राजदीप फौगाट

गोहाना - कुलदीप मलिक

तोशाम - राजेश भारद्वाज

बेरी - सुनील दुजाना सरपंच

बावल - रामेश्वर दयाल

मुलाना - डॉ. रविंद्र धीन

ASP उम्मीदवारों की लिस्ट

सोहना - विनेश गुर्जर

पलवल - हरित बैंसला

सढौरा - सोहेल

जगाधरी - डॉ अशोक कश्यप

कब होंगे हरियाणा में चुनाव?

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है। जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। पहले 1 अक्टूबर को चुनाव होने वाले थे। वहीं, 4 अक्टूबर को नतीजे आने वाले थे। लेकिन बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को लेकर वोटिंग की तारीख को बदला गया है।

Created On :   4 Sept 2024 12:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story