बिहार सियासत: राबड़ी देवी के आवास पहुंचे नीतीश कुमार के करीबी गुलाम गौस, लालू यादव से मिले, अटकलों का दौर जारी

राबड़ी देवी के आवास पहुंचे नीतीश कुमार के करीबी गुलाम गौस, लालू यादव से मिले, अटकलों का दौर जारी
  • बिहार में सियासी हलचल
  • JDU नेता गुलाम गौस ने की लालू यादव से मुलाकात
  • इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस सोमवार (31 मार्च) को आरजेडी नेता राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यंत्री लालू यादव से भी मुलाकात की। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे समय पर लालू यादव ने मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम सबसे मुलाकात करते रहते हैं। ईद भाईचार का संदेश देता है।

गौस ने बताया क्या है इस्लाम

जेडीयू नेता ने कहा कि इस्लाम जो है वह सारी दुनिया के लिए आया था। हिंदू मुस्लिम सब भाई के लिए। इस्लाम का मतलब अमन चैन होता है। हम लोग जेपी आंदोलन से निकले हुए हैं। एक ही परिवार से पैदा हुए हैं। डॉक्टर लोहिया कहते थे कि राजनीति में मतभेद हो सकता है मनभेद नहीं होना चाहिए। सब लोग मिलते जुलते रहे हैं।

अमित शाह ने किया बिहार का दौरा

लालू यादव से गुलाम गौस की मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार का दौरा खत्म किया है।

इसी साल होने हैं बिहार में चुनाव

आपको बता दें कि, बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव जीतने के लिए सभी दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं। तेजस्वी यादव ने हाल ही में बजट सत्र के दौरान नीतीश सरकार पर बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा था।

Created On :   31 March 2025 4:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story