मध्यप्रदेश में दूसरे चरण का मतदान: राज्य की 6 लोकसभा सीटों पर नेता से लेकर अभिनेता ने किया मतदान, जानिए आपके निर्वाचन क्षेत्र में किसने कहां डाला वोट?

राज्य की 6 लोकसभा सीटों पर नेता से लेकर अभिनेता ने किया मतदान, जानिए आपके निर्वाचन क्षेत्र में किसने कहां डाला वोट?
  • देश में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण
  • मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
  • जानिए नेता से लेकर अभिनेता ने किस सीट पर किया मतदान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश में आज (26 अप्रैल) लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान है। इसमें 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों को शामिल किया गया है। देशभर में 16 करोड़ से अधिक वोटर्स चुनावी मैदान में उतरें 1206 प्रत्याशी की तकदीर का फैसला करेंगे। इस चरण में मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटें (खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह, रीवा, सतना और होशंगाबाद) भी शामिल हैं। इन सीटों पर मतदाताओं की सूची में नेता से लेकर प्रशासन के कई वीवीआपी भी मौजूद है। वह अपने संसदीय क्षेत्रों में जाकर मतदान कर रहे हैं। साथ ही लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश में किन-किन वीआईपी लोगों ने अपने संसदीय क्षेत्रों में जाकर वोट दिए हैं।

यह भी पढ़े -लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा त्रिपुरा और सबसे कम महाराष्ट्र में मतदान

कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान

खजराहो संसदीय क्षेत्र में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मुड़वारा विधानसभा के शासकीय माध्यमिक शाला झिंझरी के मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया।

भाजपा प्रत्याशी की पत्नी ने किया मतदान

टीकमगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र कुमार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस सीट पर उनकी पत्नी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया।

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान

रीवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्र ने मतदान किया। उन्होंने तिघरा पोलिंग बूथ पर जाकर अपने परिवारजनों के साथ वोट डाला।

भाजपा के पूर्व सांसद ने किया मतदान

दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा के पूर्व सांसद और पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकृष्ण कुसमरिया ने शासकीय माध्यमिक शाला सकौर में जाकर मतदान किया।

पन्ना विधायक ने किया मतदान

पन्ना विधानसभा के विधायक और भाजपा नेता बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मतदान किया। इस दौरान उनके साथ परिवारजनों ने भी वोट डाला।

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान

सतना लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा ने आदर्श पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान केंद्र पर जाकर बूथ संख्या 259 में परिवार के साथ जाकर मतदान किया।

अतिरिक्त महाधिवक्ता ने किया मतदान

मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह ने खजुराहो लोकसभा सीट पर पन्ना के छत्रसाल कॉलेज में मतदान केंद्र में जाकर अपनी बुजुर्ग माता के साथ मतदान किया। धीरेंद्र दिल्ली से पैदल यात्रा करके पन्ना में वोट डालने के लिए पहुंचे।

छतरपुर में कलेक्टर ने किया मतदान

टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जीआर ने अपनी पत्नी के साथ छतरपुर में उत्कृष्ट विद्यालय में बूथ क्रमांक 184 में जाकर मतदान किया। कलेक्टर संदीप जीआर ने अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया।

रीवा मेयर ने किया मतदान

रीवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता और रीवा मेयर अजय मिश्रा बाबा ने घोघर बालक स्कूल में जाकर सपरिवार मतदान किया।

अभिनेता आशुतोष राणा ने किया मतदान

होशंगाबाद लोकसभा सीट पर अभिनेता आशुतोष राणा ने गाडरवारा शहर में जाकर मतदान किया।

नरसिंहपुर में कलेक्टर ने किया मतदान

होशंगाबाद लोकसभा सीट पर नरसिंहपुर शहर के सुभाष वार्ड स्थित एच सी मिशन स्कूल में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला पटले ने मतदान किया।

प्रहलाद सिंह पटेल ने किया मतदान

भाजपा के दिग्गज नेता और नरसिंहपुर विधायक प्रहलाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर के शंकराचार्य वार्ड स्थित एमएलबी स्कूल के बूथ क्रमांक 194 पर जाकर मतदान किया।

टीकमगढ़ कलेक्टर ने किया मतदान

टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर कलेक्टर अवधेश शर्मा ने मतदान किया।

पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान

टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने अपनी पत्नी डिप्टी कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाश्री गुप्ता के साथ मतदान किया।

सतना में कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान

सतना लोकसभा सीट पर कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता ने सिविल लाइंस के मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया मतदान

रीवा लोकसभा सीट पर मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अमहिया स्थित मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया।

सतना से भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

सतना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने परिवार के साथ आईटीआई परिसर में बूथ संख्या 226 पर जाकर मतदान किया।

सतना से बसपा प्रत्याशी ने किया मतदान

सतना लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी नारायण त्रिपाणी ने मैहर जिले के लटागांव के मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया।

दमोह से भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पर वोट डाला।

Created On :   26 April 2024 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story