CM आवास पर मैराथन मीटिंग: उत्तर प्रदेश में 10 खाली राज्यसभा सीटों पर हुई चर्चा, बीजेपी इन नेताओं के नामों पर कर रही है मंथन

उत्तर प्रदेश में 10 खाली राज्यसभा सीटों पर हुई चर्चा, बीजेपी इन नेताओं के नामों पर कर रही है मंथन
  • उत्तर प्रदेश में दस राज्यसभा सीटें हैं खाली
  • मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक
  • पुराने और नए नेताओं के नामों पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटें खाली हैं। जिस पर कुछ ही दिनों में चुनाव होने वाला है। चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप की मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक हुई। मीटिंग में 35 नामों का पैनल तैयार किया गया। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों में से 7 सीटें भाजपा के खाते में आ सकती हैं। वहीं, दो सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में और एक सीट जोड़ तोड़ कर कोई भी अपने नाम कर सकता है।

बैठक में क्या तय हुआ ?

भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में 35 नामों का एक पैनल तैयार किया गया। खबर है कि 35 नामों वाले इस पैनल में कुछ नए तो कुछ पुराने नामों को भी शामिल किया गया है।

13 फरवरी तक जारी हो सकती है सूची

बताया जा कहा है कि इस पैनल में उन नामों को भी रखा गया है जो पिछले दिनों विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनने से वंचित रह गए थे। जानकारी के मुताबिक, पैनल में मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी और विजयपाल सिंह तोमर का भी नाम शामिल है। उत्तर प्रदेश के कई दिग्गज नेता इस समय किसी भी पद से नहीं है। ऐसे में उनके नामों पर भी चर्चा होने की संभावना है। आरएसएस विंग के नेताओं का नाम भी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी उतार सकती है।

इन 35 नामों को दिल्ली भेज दिया गया है। 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में सात से आठ सीटों को भाजपा अपने नाम कर सकती है। इस लिहाज से 8 प्रत्याशियों पर पार्टी का पैनल मंथन करेगा। बाद में पैनल के द्वारा जारी नाम पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश नेतृत्व का फाइनल मुहर लगेगा। बता दें कि 13 फरवरी तक भरतीय जनता पार्टी अपने राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

Created On :   6 Feb 2024 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story