दिल्ली सियासत: प्रवेश वर्मा से लेकर कपिल मिश्रा तक, सामने आई रेखा गुप्ता कैबिनेट के मंत्रियों की संभावित लिस्ट

प्रवेश वर्मा से लेकर कपिल मिश्रा तक, सामने आई रेखा गुप्ता कैबिनेट के मंत्रियों की संभावित लिस्ट
  • दिल्ली सीएम के नाम का हुआ ऐलान
  • कल सीएम पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता
  • प्रवेश वर्मा समेत ये 6 विधायक ले सकते हैं मंत्रि पद की शपथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री पद के लिए चुनी गईं रेखा गुप्ता बुधवार रात को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले बुधवार शाम को ही वह बीजेपी विधायक दल की नेता चुन गईं। अब वह कल यानी गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने के बाद अब सबकी नजरें उनकी कैबिनेट पर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 6 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह के नाम शामिल हैं।

बात करें पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा की तो उन्होंने दिल्ली की सबसे चर्चित सीट नई दिल्ली से आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल को हराया है। वहीं कपिल मिश्रा करावल नगर से विधायक चुने गए हैं। इसी तरह मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन से, आशीष सूद जनकपुरी से, पंकज सिंह विकासपुरी से और रविंद्र इंद्रराज बवाना से विधायक चुने गए हैं।

प्रवेश वर्मा जाट समाज से आते हैं तो वहीं रविंद्र इंद्रराज दलित चेहरा हैं। कपिल मिश्रा ब्राम्हण समुदाय के हैं तो वहीं आशीष शूद पंजाबी चेहरा हैं। जबकि पंकज सिंह पूर्वांचली चेहरा हैं। बता दें कि प्रवेश वर्मा, सिरसा, रविंद्र इंद्रराज और आशीष सूद इन तीनों नेताओं का ही नाम सीएम की रेस में लिया जा रहा था। लेकिन अंत में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई।

कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने विधायकों के समर्थन वाला पत्र उपराज्यपाल को सौंपा और सरकार बनाने का न्योता दिया। 20 फरवरी यानी कल दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Created On :   19 Feb 2025 11:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story