Delhi Politics: दिल्ली में डिप्टी स्पीकर पद को लेकर हो गया फैसला, अब कल सीएम रेखा गुप्ता विधानसभा में रखेंगी नाम का प्रस्ताव

- दिल्ली में डिप्टी स्पीकर पद को लेकर हो गया फैसला
- अब कल सीएम रेखा गुप्ता विधानसभा में रखेंगी नाम का प्रस्ताव
- मुस्तफाबाद सीट से विधायक हैं मोहन सिंह बिष्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के तौर पर बीजेपी मोहन सिंह बिष्ट का नाम सामने आया है। अब गुरुवार को दिल्ली सीएम रेखा उनके नाम का प्रस्ताव विधानसभा में रखेंगी। इससे पहले सोमवार को विजेंद्र गुप्ता को पार्टी ने विधानसभा स्पीकर बनाया था। जिसके बाद डिप्टी स्पीकर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। अब बीजेपी ने मोहन सिंह का नाम डिप्टी स्पीकर के तौर पर प्रस्तावित किया है।
21 फरवरी को जब मोहन सिंह बिष्ट ने डिप्टी स्पीकर बनाने जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें अभी इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। लेकिन जो भी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से मिलेगी, वह निभाएंगे।
मोहन सिंह बिष्ट का राजनीतिक करियर
बीजेपी नेता मोहन सिंह बिष्ट पार्टी के कद्दावर नेता हैं। साल 2020 में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की लहर में बिष्ट अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए थे। साल 1998 वह पहली बार करावल नगर से चुनाव जीत कर विधायक बने थे। इसके बाद वह 2003, 2008, 2013 और 2020 भी करावल नगर सीट से जीत हासिल की। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया था। जिसके लेकर बिष्ट ने नाराजगी जताई थी।
इस बार के चुनाव में बीजेपी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया था। मिश्रा इस सीट पर जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद मिश्रा को कैबिनेट में जगह मिली। बता दें कि, कपिल मिश्रा आप के टिकट पर करावल नगर सीट से चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने बीजेपी नेता मोहन सिंह बिष्ट को चुनाव हराया था। हालांकि, इसके बाद कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए।
मुस्तफाबाद सीट से शानदार जीत हासिल की मोहन बिष्ट ने
मुस्तफाबाद सीट से मोहन सिंह बिष्ट को 85,215 वोट मिले। यहां आप नेता आदिल अहमद खान को 67,637, एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन को 33,474 और कांग्रेस के अली मेहंदी को 11,763 वोट मिले। जिसके चलते मोहन सिंह बिष्ट ने 17,578 से जीत हासिल की।
Created On :   26 Feb 2025 4:45 PM IST