दिल्ली सियासत: 'केजरीवाल को मिलना चाहिए सरकारी आवास...', जानिए AAP नेता राघव चड्ढा ने ऐसा क्यों दिया तर्क

केजरीवाल को मिलना चाहिए सरकारी आवास..., जानिए AAP नेता राघव चड्ढा ने ऐसा क्यों दिया तर्क
  • केजरीवाल को मिले सरकारी आवास- राघव चड्ढा
  • AAP राष्ट्रीय पार्टी है- राघव चड्ढा
  • पार्टी के संयोजक को मिलना चाहिए सरकारी आवास- राघव चड्ढा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उन्हें अब सीएम आवास छोड़ना पड़ेगा। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि राष्ट्रीय दल के मुखिया को नया घर मिलना चाहिए। पार्टी ने दावा किया है कि यह उनका हक है। पार्टी की ओर से जानकारी मिली है कि नए आवास के लिए केंद्र सरकार से आम आदमी पार्टी लिखित पत्र में मांग करेगी।

गौरतलब है कि, शुक्रवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप सांसद राघव चड्ढा ने यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जितनी राष्ट्रीय पार्टी है उनको केंद्र सरकार की ओर से दो साधन मिलते हैं। पहले उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में एक कार्यालय की जगह दी जाती है। दूसरा- राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या राष्ट्रीय संयोजक को सरकारी आवास मिलता है।

राघव चड्ढा ने रखा अपना तर्क

चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस बसपा और बीजेपी समेत अन्य राष्ट्रीय दलों के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकारी आवास मिले हुए। लेकिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अभी तक आवास नहीं मिला है। राघव ने कहा- हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक जो कि अरविंद केजरीवाल हैं उन्हें सरकारी आवास मिलना चाहिए।

राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्रीय शहरी आवास विकास मंत्रालय को पत्र भी लिखा जा रहा है। मीडिया पत्रकारों ने जब यह पूछा कि क्या केजरीवाल सरकारी आवास मिलने तक पूर्व सीएम केजरीवाल सिविल लाइन की आवास में ही रहेंगे? इस पर राघव चड्ढा ने कहा कि नहीं, वह जल्द ही बतौर मुख्यमंत्री मिलने वाली सारी सुविधाओं का त्याग कर देंगे। लेकिन राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते सरकारी आवास की सुविधा उन्हें कानूनी रूप से मिलनी चाहिए। यह चुनाव आयोग का प्रधान है।

Created On :   20 Sept 2024 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story