दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 'दिल्ली में AAP ने कुछ नहीं किया, बीजेपी...', बादली से कांग्रेस उम्मीदवार यादव देवेंद्र यादव का दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में दो दिन बार विधानसभा चुनाव का आगाज होने वाला है। इसके दो दिन पहले राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियां में जुट गए हैं। राज्य में कल यानी सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। सूबे में कल शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और बादली विधानसभा सीट से उम्मीदवार देवेंद्र यादव ने लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के वैष्णो मंदिर में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा बादली सीट के विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
देवेंद्र यादव ने घर-घर जाकर की मुलाकात
इसके अलावा देवेंद्र यादव ने पदयात्रा और जनसभाओं के दौरान एक तरफ सामाजिक और धार्मिक संगठनों, निवासियों के कल्याण संघों और गरीबों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने सभी के साथ बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों सहित क्षेत्र की बदहाली, प्रदूषण की समस्या सहित अन्य समस्याओं का हल निकालने के लिए संस्थाओं की भागीदारी पर भी चर्चा की।
इतना ही नहीं बल्कि, कांग्रेस उम्मीदवार ने रेहड़ी पटरी वालों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन जताते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर प्राथमिकता के तौर पर रेहड़ी-पटरी वालों की अजीविका को संरक्षण देने वाले रेहड़ी-पटरी अजीविका संरक्षण कानून 2014 को लागू करेंगे।
दिल्ली की आप सरकार पर कसा तंज
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "बादली विधानसभा के लोग कांग्रेस का समर्थन करेंगे। लोगों को भरोसा है कि कांग्रेस की जीत के बाद बादली का विकास होगा। दिल्ली की जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है। अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं किया। बीजेपी नफरत फैलाने और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है।"
देवेंद्र यादव का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जनता से सिर्फ खोखले वादे किए। मोदी सरकार ने पूरी तरह से जनता की अनदेखी की है। जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस सरकार का गठन होगा, हम कांग्रेस की गारंटियों को पहली कैबिनेट बैठक में मंजूरी देकर और बिना किसी देरी के अपनी गारंटियों को कार्यान्वित करने की दिशा में कदम उठाएंगे।
Created On :   2 Feb 2025 8:57 PM IST