Delhi Politics: शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में सीएम रेखा गुप्ता, आज ही होगी कैबिनेट की पहली बैठक, लिए जाएंगे ये अहम फैसले

शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में सीएम रेखा गुप्ता, आज ही होगी कैबिनेट की पहली बैठक, लिए जाएंगे ये अहम फैसले
  • दिल्ली में आज हुआ नई सरकार का शपथ ग्रहण
  • एक्शन में सीएम रेखा गुप्ता
  • आज शाम को होगी कैबिनेट की पहली मीटिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो चुका है। रेखा गुप्ता ने सूबे की कमान संभाल ली है। वह पद की शपथ लेते ही एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने आज ही अपनी कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है। मिली जानकारी के मुताबिक रेखा गुप्ता ने आज करीब 3.30 पर दिल्ली सचिवालय पहुंचेंगी। जहां वह कामकाज की शुरुआत करेंगी। इसके बाद वह शाम 5 बजे यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करेंगी। इसके बाद शाम करीब 7 बजे सचिवालय में वो कैबिनेट की पहली मीटिंग करेंगी।

यमुना का दौरा करेंगे कैबिनेट मंत्री

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली कैबिनेट के सभी 6 मंत्री भी आज यमुना का दौरा करेंगे। क्योंकि बीजेपी ने यमुना की सफाई के मुद्दे को चुनाव में खूब उठाया था। वहीं पीएम मोदी भी चुनाव प्रचार और चुनाव परिणाम के बाद यमुना नदी की सफाई की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग में यमुना नदी को लेकर कोई फैसला हो सकता है।

बता दें कि आज रेखा गुप्ता ने दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद रेखा गुप्ता की कैबिनेट में शामिल 6 मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने भी शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही एनडीए शासित 21 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। वहीं आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना इस समारोह से नदारद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले रेखा गुप्ता ने बड़ा दिया। उन्होंने कहा, 'यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।' बता दें के चुनाव के समय बीजेपी ने दिल्ली सीएम के आधिकारिक आवास को शीशमहल नाम दिया था।

Created On :   20 Feb 2025 3:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story