Delhi Legislative Assembly Session: CM रेखा गुप्ता ने अपनी कैबिनेट के साथ विधानसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, उपराज्यपाल सक्सेना कल करेंगे सदन को संबोधित

CM रेखा गुप्ता ने अपनी कैबिनेट के साथ विधानसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, उपराज्यपाल सक्सेना कल करेंगे सदन को संबोधित
सीएम रेखा गुप्ता ने ली विधानसभा में शपथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सत्र सोमवार (24 फरवरी) से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने 6 कैबिनेट मंत्रियों और सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है।भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली है। इसके अलावा विधानसभा में विपक्ष प्रतिपक्ष आतिशी ने भी शपथ ले ली है। आपको बता दें कि मंगलवार (25 फरवरी) को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे।।

दोपहर को चुने जाएंगे अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव दोपहर 2 बजे होगा। विधानसभा बुलेटिन के मुताबिक, उपराज्यपाल वी. के सक्सेना 25 फरवरी को सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

20 फरवरी को ली थी शपथ

रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी (गुरुवार) को सीएम के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ, 6 विधायों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री आमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया था। इनके अलावा एनडीए के तमाम दिग्गज नेता शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

कौन-कौन हैं मंत्रिमंडल में शामिल?

कैबिनेट में 6 विधायक हैं-

परवेश वर्मा

आशीष सूद

मनजिंदर सिंह सिरसा

रविंदर इंद्राज सिंह

कपिल मिश्रा

पंकज कुमार सिंह

आतिशी और सीएम रेखा गुप्ता की मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात करने पर AAP नेता और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि आज हम सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने गए और हमने उनसे कहा कि जो पहली कैबिनेट का वादा था मोदी जी ने जो गारंटी दी थी वो वादा तो टूट गया है, 8 मार्च को हम उम्मीद करते हैं कि पहली किश्त महिला सम्मान योजना की 2500 रुपए दिल्ली की हर महिला के खाते में जरूर जाए। तो हम सभी इसका इंतजार कर रहे हैं।

Created On :   24 Feb 2025 1:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story