Delhi Cabinet Portfolio: CM रेखा गुप्ता को गृह और वित्त विभाग, प्रवेश वर्मा को सौंपी जा सकती है इन विभागों का जिम्मा, देखें संभावित मंत्रालयों की पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता ने चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसके अलावा भाजपा सरकार के 6 मंत्री ने भी शपथ ली। इस बीच भाजपा सरकार के मंत्रियों में विभागों के बंटवारे की संभावित लिस्ट सामने आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा सरकार में सीएम रेखा गुप्ता समेत 6 मंत्रियों को कई अहम विभागों का जिम्मा सौंपा जा सकता है।
भाजपा सरकार के मंत्रियों को मिल सकते हैं ये विभाग
1. रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) – गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता, योजना
2. प्रवेश वर्मा – शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, परिवहन
3. मनजिंदर सिंह सिरसा – स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग
4. रवींद्र कुमार इंद्राज – समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम
5. कपिल मिश्रा – जल, पर्यटन, संस्कृति
6. आशीष सूद – राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
7. पंकज कुमार सिंह – कानून, विधायी मामले, आवास
रेखा गुप्ता ने दिल्ली सीएम का कार्यभार संभाला
मालूम हो कि, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में नौवीं मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा जनता से भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की बात कही।
दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शालीमार बाग विधायक रेखा गुप्ता को सीएम और गोपनीयता पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा उपराज्यपाल ने भाजपा सरकार के 6 विधायकों को भी मंत्रीपद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों शामिल हुए थे।
दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंची। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता के साथ भाजपा दिल्ली के प्रभारी बैजयंत पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे।
Created On :   20 Feb 2025 6:26 PM IST