लोकसभा चुनाव 2024: केजरीवाल के जेल से बाहर आने से भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को अधिक नुकसान- प्रशांत किशोर

केजरीवाल के जेल से बाहर आने से भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को अधिक नुकसान- प्रशांत किशोर
  • आप पूरे भारत में चुनाव नहीं लड़ रही
  • पंजाब में अधिकतर सीटों पर कांग्रेस और आप में सीधी टक्कर
  • आप को पंजाब में फायदा कांग्रेस को घाटा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल से बाहर आने और उनके प्रचार से किस दल को कितना नुकसान होना है, इस पर टिप्पणी की है। पीके ने एक चैनल में साक्षात्कार में कहा है कि आम आदमी पार्टी पूरे भारत में चुनाव नहीं लड़ रही। पीके ने कहा आप कुछ ही राज्यों में चुनाव लड़ रही है। जिसमें दिल्ली और पंजाब दो प्रमुख राज्य है।

केजरीवाल के प्रचार से बीजेपी और कांग्रेस किस पार्टी को नुकसान होगा,के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आ कर प्रचार करने से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि केजरीवाल के प्रचार से उनके गठबंधन में शामिल पार्टी कांग्रेस को अधिक नुकसान होगा।

आपको बता दें पीके ने इसके पीछे की बजाय बताई की पंजाब में अधिकतर सीटों पर कांग्रेस और आप में सीधी टक्कर है। अगर आप को पंजाब में फायदा होगा तो कांग्रेस को घाटा होगा। पंजाब में कांग्रेस और आप एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। दूसरी तरफ दिल्ली में दोनों पार्टीयां एक साथ चुनाव लड़ रही है।

प्रशांत किशोर ने बताए कारण

पीके ने कहा आप को पंजाब में फायदा होगा तो कांग्रेस को घाटा उठाना पड़ेगा। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब की 2 सीटे जीती थी इस बार भाजपा पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।पीके का मानना कि केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल जरूर बढे़गा लेकिन केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के अलावा और किसी राज्य के मतदाताओं कि भावनाओं को प्रभावित नहीं कर पाएंगे।

मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे -पीके

प्रशांत किशोर ने मोदी को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। पीके ने आगे कहा कि बीजेपी को हर जगह से सीट मिल रही है। चाहे पूर्व हो या दक्षिण। पीके ने दावा किया है कि बंगाल ओडिशा और तेलंगाना में भी बीजेपी की सीटे बढ़ेगी। वहीं उत्तर और पश्चिमी राज्यों में बीजेपी की सीटों में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। 400 पार पर पीके बोले इस बार फिर बीजेपी कि 300 सीटें बरकरार रहने की संभावनाएं है।

Created On :   16 May 2024 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story