मध्यप्रदेश चुनाव 2023: कांग्रेस ने झूठ बोल कर आदिवासी समाज का फायदा उठाया, भाजपा ने इनका सम्मान बढ़ाया - अर्जुन मुंडा

कांग्रेस ने झूठ बोल कर आदिवासी समाज का फायदा उठाया, भाजपा ने इनका सम्मान बढ़ाया - अर्जुन मुंडा
  • अर्जुन मुंडा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
  • आदिवासी समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया

डिजिटल डेस्क, मंडला। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज को झूठ बोलकर गुमराह किया और फायदा उठाया, लेकिन भाजपा ने इस समाज का सम्मान बढ़ाया। यह बात केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने निवास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनु में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

श्री मुंडा ने कहा, भाजपा सरकार ने हमेशा आदिवासी समाज के हित और कल्याण के लिए काम किया। इनकी विरासत के विकास और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा, गांव के पढऩे वाले बच्चे ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर बने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की अवधारणा तय की है। जनजाति क्षेत्र मंडला में मेडिकल कॉलेज स्थापना से सबको स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। बैगा सहरिया समाज के लिए अलग से योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र की जनता की आकांक्षाओं को, उनके सपनों को पूरा करने का हमेशा कार्य किया है और इस प्रदेश में विकास को एक नया स्वरूप दिया गया है।

सत्ता हासिल करने का जरिया रहे

केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज का हमेशा से सत्ता हासिल करने का जरिया समझा है। कांग्रेस के जमाने में माता बहनों को हमेशा कमजोर समझा गया, इसलिए आदिवासी समाज कांग्रेस के बहकावे में ना आएं।

Created On :   8 Nov 2023 2:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story