राजस्थान में प्रोटेस्ट: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधानसभा के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प, जानें क्या है पूरा मामला?

- राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन
- विधानसभा के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
- की गई बैरिकेडिंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे हुए हैं। आज (24 फरवरी) उनका तीसरा दिन है। इस बीच पार्टी के कार्यकर्ता, विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकरने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है, बैरिकेडिंग भी की गई है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीछ झड़प हो रही है। हालात को नियंत्रण में करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर पानी छोड़ा जा रहा है।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): पुलिस ने विधानसभा से 6 कांग्रेस विधायकों को निलंबित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे राजस्थान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/o5NgdJF2A5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2025

प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच झड़प
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। भारी संख्या में प्रदर्नकारी जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में कांग्रेस का झंडा है जिसे वह हवा में लहरा रहे हैं। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी देखी जा सकती है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय जनता पार्टी के नेता अविनाश गहलोत ने राजस्थान बजट सत्र के दौरान इंदिरा गांधी को लेकर टिप्पणी की। गहलोत के बयान पर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करने के आरोप में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 5 अन्य विधायकों को निलंबित कर दिया गया।
गहलोत की टिप्पणी
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा था कि- 2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी ‘दादी’ इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था।
किन नेताओं को किया निलंबित?
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस के इन छह नेताओं को बजट सत्र ने किया था निलंबित-
गोविंद सिंह डोटासरा
रामकेश मीणा
अमीन कागजी
जाकिर हुसैन गैसावत
हाकम अली खान
संजय कुमार
Created On :   24 Feb 2025 2:07 PM IST