NEET पेपर लीक: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, "पीएम मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे", गुजरात, एमपी को बताया एपिसेंटर

  • हिंदुस्तान में पेपर लीक को नरेंद्र मोदी रोक नहीं पा रहे हैं-गांधी
  • व्यापम को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरे देश में फैला रही है-राहुल
  • एजुकेशन सिस्टम पर बीजेपी का कब्जा-कांग्रेस सांसद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को नेट और नीट परीक्षा धांधली को लेकर सरकार को घेरा है। सांसद गांधी ने कहा कि, शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया है। निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था खत्म की जा रही है। हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे। नीट और यूजीसी नेट पेपर लीक हुआ है। नीट एग्जाम के बाद अब नेट परीक्षा में भी धांधली की खबर सामने आ गई है। परीक्षा होने के एक दिन बार नेट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। नीट परीक्षा पर फैसला आना बाकी है।

राहुल ने पीसी में कहा कि कहा जा रहा है नरेंद्र मोदी जी ने रूस यूक्रेन की लड़ाई रुकवा दी थी। इसराइल और गाजा के बीच में चल रही लड़ाई मोदी जी ने रुकवा दिया था, लेकिन किसी न किसी कारण हिंदुस्तान में पेपर लीक हो रहे हैं उसको नरेंद्र मोदी रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते हैं। गांधी ने पेपर धाँधली को लेकर कहा इनसे नुकसान छात्रों का हो रहा है। सांसद गांधी ने मध्य प्रदेश में व्यापम कांड का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापम को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरे देश में फैला रही है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा के लोगों ने और उनके पेरेंट्स आर्गेनाइजेशन ने कैप्चर कर रखा है। गांधी ने कहा कि जो जिम्मेदार है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि, शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन किया जा रहा है। निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है। हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे।

Created On :   20 Jun 2024 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story