लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में कांग्रेस ने तैयार किया मास्टरप्लान, प्रदेश के इन सीटों पर रहेगी पार्टी की नजर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हाल ही में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्त हुए हैं। जिसमें कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। कांग्रेस न केवल छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अपनी सरकार रिपीट करने में नाकामयाब रही बल्कि, मध्य प्रदेश में एंटी इनकम्बेंसी को भी भुनाने में असफल रही। इसके अलावा पार्टी मिजोरम में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि, पार्टी ने तेलंगाना में शानदार जीत हासिल की।
इन चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब कांग्रेस आम चुनाव को जीतने के लिए मास्टर प्लान बनाया है। जिसके मुताबिक, इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नजर उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हैं।
यूपी की 80 सीटें इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि, पिछले कई चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। जिसे देखते हुए पार्टी इन 80 सीटों को अच्छे मार्जिन से जीतने के लिए तैयारी में लगी हुई है। गौरतलब है कि सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। जिसमें यूपी कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की कोशिश है कि यूपी के सभी लोकसभा सीटों पर एक मास्टर प्लान तैयार किया जाए।
कांग्रेस की यूपी में रणनीति
2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की अन्य बड़ी पार्टियों ने कांग्रेस को जबरदस्त टक्कर दी थी। जिसके चलते पार्टी को काफी नुकसान हुआ। इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी सीट से चुनाव हार गए थे। पार्टी केवल रायबरेली सीट पर ही अच्छा प्रदर्शन करने में सफल हो पाई थी। इस बार अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतर सकती है। इसके लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेता लगातार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से संपर्क स्थापित करने में लगे हुए हैं। 19 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के यूपी में एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर फैसला हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, इसमें सीट शेयरिंग को लेकर भी दोनों पार्टियों को बीच चर्चा हो सकती है।
कांग्रेस का मास्टर प्लान
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस यूपी में ज्यादा सीटें पाने के लिहाज से एक नई गणित निकाल रही है। जिसके अनुसार कांग्रेस कमेटी ने राज्य की 80 सीटों को 3 कैटेगरी में बांटा है। पहली और दूसरी कैटेगरी में 30-30 सीटें रखी गई है जबकि, तीसरी कैटेगरी में 20 सीट रखी गई है। साथ ही, इन तीनों कैटेगरी में बूथ मैनेंजमेंट और कमिटियों को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया गया है। इसके अलावा पार्टी कुछ समय में लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारी की भी घोषणा करेगी।
कांग्रेस के लिए यह सीटें होगी बेहद खास
2024 लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी यूपी की इन सीटों पर खास नजर जमाई हुई है। जिनमें अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, सुल्तानपुर, मुरादाबाद, हाथरस, गोंडा, फतेहपुर सीकरी, राबर्टसगंज , घोसी, फतेहपुर, जौनपुर, झांसी, बांदा, फर्रुखाबाद, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, फूलपुर, धौरहरा, पीलीभीत, गौतमबुद्धनगर, नगीना, उन्नावसहारनपुर, मथुरा, महराजंगज, सलेमपुर, चंदौली और डुमरियागंज सीटें शामिल हैं।
Created On :   18 Dec 2023 11:38 PM IST