Punjab Politics: पंजाब के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारियां की तेज, साल 2027 के विधानसभा चुनाव में 60 से 70 नए चेहरों को मिल सकता है टिकट

- पंजाब के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारियां की तेज
- पंजाब चुनाव में 60 से 70 नए चेहरों को मिल सकता है टिकट
- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने किया खुलासा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर अभी से कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने गुरुवार को कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कम से कम 60-70 नए चेहरे को मौका देगी। इस बात की खुलासा उन्होंने पंजाब यूथ कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी बैठक में की। मीटिंग के दौरान वेडिंग ने कहा कि ये नए चेहरे न केवल राजनीति में बदलाव लाएंगे बल्कि, जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा- हमारा लक्ष्य है कि 2027 के चुनावों में 60-70 नए चेहरे को उतारकर पार्टी में नई जान फूंकी जाए। यह न केवल बदलाव का प्रतीक होगा, बल्कि युवाओं और आम जनता के विश्वास और आशाओं को भी दर्शाएगा।
2027 के पंजाब चुनाव को लेकर तैयारी तेज
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा- युवाओं को अब अपने लीडरशिप को साबित करने का मौका मिला है। यह समय है कि वे जनता की समस्याओं को सुनें और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े रहें। उन्होंने कहा- पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आने वाले चुनाव में युवाओं को बड़ी भूमिका निभाने का अवसर दिया जाएगा।
इधर, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की बात कही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। चिब ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब में 7 सीटें जीकर अनपी स्थिति मजबूत की। उन्होंने कहा कि अब राज्य की जनता कांग्रेस के हाथ में सत्ता सौंपने के लिए तैयार है।
Created On :   21 Feb 2025 5:51 PM IST