दिल्ली मंत्रालय बंटवारा: वित्त मंत्रालय भी संभालेंगी सीएम रेखा गुप्ता, आशीष सूद को मिला गृह विभाग, प्रवेश वर्मा को मिला PWD, देखें LIST

- वित्त मंत्रालय भी संभालेंगी सीएम रेखा गुप्ता
- आशीष सूद को मिला गृह विभाग
- प्रवेश वर्मा को मिला PWD सहित पांच विभाग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट में मंत्रालय का बंटवारा हो गया है। गुरुवार को शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों का पोर्टफोलियो सामने आया गया है। रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, महिला एवं बाल कल्याण, सामान्य प्रशासन विभाग, योजना, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग रखा है।
वहीं, बीजेपी के दिग्गज नेता प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग सौंपा गया है।
सीएम रेखा गुप्ता को क्या मिला?
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), महिला एवं बाल विकास (WCD), सेवाएं, राजस्व, भूमि और भवन, सूचना एवं जनसंपर्क (I&PR), सतर्कता, प्रशासनिक सुधार (AR) के अलावा अन्य कोई भी विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किया गया है।
प्रवेश वर्मा
कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग (PWD), विधान मामलों, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (I&FC) और जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
आशीष सूद
आशीष सूद को गृह, विद्युत, शहरी विकास (UD), शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा को जिम्मेदारी मिली है।
कपिल मिश्रा
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को विधि एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा विभाग और पर्यटन विभाग सौंपी गई है।
सरदार मंजींदर सिंह सिरसा
बीजेपी के दिग्गज नेता सरदार मंजींदर सिंह सिरसा को खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और उद्योग मंत्रालय मिला है।
रविंदर सिंह (इंद्राज)
रविंदर सिंह को सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सहकारिता, चुनाव विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
डॉ. पंकज कुमार सिंह
बीजेपी नेता पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है।
Created On :   20 Feb 2025 9:12 PM IST