बड़ा ऐलान: हिमाचल प्रदेश में होगी भांग की खेती, सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश में होगी भांग की खेती, सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  • हिमाचल प्रदेश में होगी भांग की खेती
  • सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  • हिमाचल में होम स्टे नीति को भी मिली हरी झंडी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक की। इस दौरान उन्होंने भांग की खेती को मंजूरी दे दी। इसके अलावा सीएम सुक्खू ने रोहड़ू के डिग्री कॉलेज का नाम बदलकर राजा वीरभद्र सिंह गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज करने का फैसला किया।

कौन हैं वीरभद्र सिंह?

हिमाचल के चार बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 27 दिसंबर 2017 को निधन हो गया था। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह इस वक्त सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। सिंह की पत्नी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।

कुछ समय पहले सीएम सुक्खू और वीरभद्र सिंह परिवार के बीच नाराजगी देखने को मिली थी। हालांकि, इसके बाद सुक्खू ने कहा था कि वीरभद्र सिंह को उचित सम्मान नहीं मिला। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता के स्मारक के लिए जमीन का मुद्दा उठाया था। इसके बाद आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव कम हुआ।

होम स्टे नीति को हरी झंडी

सुक्खू कैबिनेट ने शुक्रवार को होम स्टे नीति को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि, कुल्लू जिला के तांदी में आग की भेंट चढ़े मकानों को 7 लाख की मदद मिलेगी। आंशिक रूप से जले मकान को 1 लाख और गौशाला के लिए 50 हजार रुपये देने की मंजूरी प्रदान की गई।

Created On :   24 Jan 2025 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story