दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में किया पार्टी प्रचार, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

- कांग्रेस और आप पर अनुराग ठाकुर ने किया प्रहार
- दिल्ली में अगले साल होने वाले हैं विस चुनाव
- चुनाव तैयारी में लगे हुए हैं अनुराग ठाकुर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। साथ ही, राज्य में बायनबाजी का भी दौर जारी है। इस बीच बीजेपी नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया।
केजरीवाल पर लगाया आरोप
सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में दिल्ली को लूटने और अपने घरों को भरने का काम किया है। आज दिल्ली में जनता के कामों की कोई सुनवाई नहीं है, मगर इनके नेताओं की विलासिता में कोई कमी नहीं है। आज उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए छतरपुर विधानसभा में त्रिदेव सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने की कोशिश की।
चुनाव तैयारी में लगे हुए हैं अनुराग ठाकुर
दिल्ली के अंबेडकरनगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान देकर भारत के विकास को एक नई दिशा दी, मगर नेहरू को बाबा साहेब कभी पसंद नहीं आये। उन्हें लगता था कि एक दलित समाज का व्यक्ति इतना आगे कैसे बढ़ सकता है, और इसीलिए उन्होंने बाबा साहेब को चुनाव हरवाने का काम किया।
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब की सोच थी कि एससी, एसटी, ओबीसी को आगे बढ़ाना है, उन्हें उनका हक़ दिलाना है, मगर गांधी परिवार में चाहे नेहरू हों, इंदिरा हों, राजीव हों या अब राहुल गांधी हों सबने सदा ही उनकी इस विचारधारा को दबाने, कुचलने और बाबा साहब के मूल्यों को ठुकराने का काम किया है। आज उन्होंने महरौली में दलित स्वाभिमान सम्मेलन में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के लिए रैली की।
बता दें कि, आज अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की दो जगहों पर रैली की। इनमें छतरपुर और अंबेडकरनगर विधानसभा क्षेत्र सीट शामिल है।
Created On :   22 Dec 2024 10:01 PM IST