MSP पर फैसला: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान, किसानों से सभी फसलों को MSP पर खरीदने की दी स्वीकृति

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान, किसानों से सभी फसलों को MSP पर खरीदने की दी स्वीकृति
  • हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव
  • चुनाव से पहले किसानों को दी बड़ी सौगात
  • फसलों की MSP पर खरीदने की दी मंजूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। दरअलस, सीएम सैनी ने किसानों से उनकी फसलों को एमएसपी पर खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों से फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया है।

सीएम सैनी का ऐलान

सीएम सैनी ने कहा, "मैं प्रदेश के सभी किसान भाइयों को बधाई देना चाहूंगा कि आज कैबिनेट ने फसलों को एमएसपी पर खरीद के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है।"

बता दें, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की घोषणा की थी। इसके बाद सोमवार को कैबिनेट में उनकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने 133 करोड़ रुपये का बकाया 'आबियाना' (सिंचाई के लिए नहर का पानी) शुल्क भी माफ कर दिया है।' इसके अलावा सैनी ने कहा कि इससे किसानों को हर साल 54 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा। साल 2023 से पहले रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा में प्राकृतिक आपदा में किसानों की जो फसल क्षती हुई थी। उस फसल की क्षती की मुआवजा देने की भी बात कही है। सीएम ने कहा कि 137 करोड़ रुपये एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में डाली जाएगी।"

किसानों को मिलेगी राहत- सैनी

उन्होंने ने आगे कहा, अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए देश के किसी भी जगह से 'थ्री-स्टार' मोटर खरीद सकते है। अभी के समय में राज्य में थ्री-स्टार मोटर केवल कंपनी 10 रजिस्टर है। जिन्होंने 31 दिसंबर 2023 से पहले नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन कर रखा है, उस किसान को सरकार से बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से कोई किसान को उसकी कीमत चुकानी नहीं होगी। बिजली निगम अपने खर्चे से खराब ट्रांसफार्मर को बदलेगा। सीएम ने दावा किया हैं कि वर्तमान राज्य सरकार ने बितें दस साल में विकास की नई रोशनी लाई है।

साथ ही उन्होंने आगे कहा, "हमने व्यवस्था में बदलाव किया है और बिना किसी खर्ची-पर्ची के योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर 1,41,000 युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं। इसके अलावा 40,000 और भी पदों नौकरी देने का विचार किया गया है।

Created On :   5 Aug 2024 6:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story