दिल्ली सियासत: महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये वाली स्कीम पर सियासत, BJP प्रवक्ता प्रवीण कपूर ने दिया आतिशी के सवाल का जवाब

महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये वाली स्कीम पर सियासत, BJP प्रवक्ता प्रवीण कपूर ने दिया आतिशी के सवाल का जवाब
  • महिला योजना को लेकर सियासत जारी
  • प्रवीण कपूर ने आप को घेरा
  • याद दिलाया पंजाब में दिया हुआ वादा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनते ही महिला समृद्धि योजना को लेकर सियासत जारी है। आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी इसी स्कीम को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी को घेर रही हैं। इसी बीच बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आतिशी के सामने सवाल खड़े किए हैं। कपूर ने पूर्व सीएम से कहा कि जब उन्होंने 2045-25 के बजट में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का दावा किया था, तो आप ने पैसे महिलाओं को क्यों नहीं दिए? इसी के साथ भाजपा प्रवक्ता ने AAP द्वारा पंजाब में दिया हुआ वादा भी याद दिलाया।

आप पर साधा निशाना

प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि जब उन्होंने 2024-25 के बजट में महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने का वादा किया था, तो आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने यह राशि महिलाओं को क्यों नहीं दी?

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि AAP सरकार ने अप्रैल 2024 में महिलाओं से फॉर्म भरवाए थे, लेकिन महिलाओं के अकाउंट में पैसे आए ही नहीं। अब जब दिल्ली में सरकार बदल गई है तो आप भजपा सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं, जबकि खुद उनकी सरकार इस स्कीम को लागू करने में सफल नहीं रही है।

याद दिलाया पंजाब का वादा

कपूर ने कहा कि आप की पंजाब सरकार ने भी महिला सम्मान राशि देने का वादा किया था। लेकिन इसेक बावजूद आज तक वहां की महिलाओं को पैसे नहीं दिए गए हैं। भगवंत मान सरकार भी इस योजना को लागू करने में सफल नहीं रही है।

आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखी चिट्टी

आपको बता दें कि, आतिशी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी थी। पूर्व सीएम ने गुप्ता से महिलाओं की योजना को लेकर AAP के विधायकों से आज (23 फरवरी) मिलने का समय मांगा था।

Created On :   23 Feb 2025 10:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story