दिल्ली सियासत: बीजेपी की महिलाओं को 2500 रुपये देने वाली योजना के बाद अब आतिशी ने फ्री सिलेंडर को लेकर शुरू की सियासत, कहा- होली को 2 दिन बचे लेकिन...

- दिल्ली में सियासी पारा हाई
- आतिशी ने फ्री सिलेंडर योजना पर खड़े किए सवाल
- बीजेपी को जमकर घेरा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने बुधवार (12 मार्च) को एक नए मुद्दा उठाया है। अभी तक वह भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं से जुड़ी योजना को लेकर सवाल कर रही थीं, लेकिन अब उनकी नजर फ्री सिलेंडर वाली योजना पर है। नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि महिलाओं को 8 मार्च तक पैसे मिलने थे जो कि मिले नहीं। होली तक दिल्ली की सभी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलने थे। होली को सिर्फ दो दिन बचे हैं और अभी किसी किसी को सिलेंडर नहीं मिला।
महिलाओं को कब मिलेंगे फ्री सिलेंडर?
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा के लोगों, PM मोदी ने दिल्ली की जनता से बहुत वादे किए थे। 8 मार्च तक 2500 रुपये देने का वादा जुमला निकला, अब होली तक दिल्ली की हर महिला को मुफ्त सिलेंडर मिलना था। होली में 2 दिन बचे हैं और दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि उन्हें मुफ्त सिलेंडर कब मिलेगा। आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में महिलाएं भाजपा के झूठे वादों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, अब सिर्फ दो दिन बचे हैं और भाजपा ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
#WATCH | Delhi Assembly LoP and former CM Atishi says, " BJP and PM Modi gave several promises to people of Delhi. The promise of Rs 2500 turned out to be 'Jhumla'. Women of Delhi were supposed to get free cylinder during Holi, only 2 days are left for Holi and women of Delhi are… pic.twitter.com/6S9Omjv4Fg
— ANI (@ANI) March 12, 2025
महिला योजना पर सियासत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि इंटरनेशनल विमेंस डे (8 मार्च) से महिलाओं से जुड़ी योजना की शुरुआत होगी। लेकिन अभी तक पार्टी ने किसी को पैसे नहीं दिए हैं जिसको नेता प्रतिपक्ष आतिशी नाराज हैं। आतिशी लगातार बीजेपी के योजना लागू न करने पर निशाना साध रही हैं। नेता प्रतिपक्ष पहले भी आरोप लगा चुकी हैं कि बीजेपी महिलाओं को राशि नहीं देगी। उन्हें महिलाओं की परवाह नहीं है। इस मुद्दे के बाद अब उन्होंने मुफ्त सिलेंडर का मुद्दा खड़ा कर दिया है।
Created On :   12 March 2025 4:51 PM IST