दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP और BJP में जुबानी जंग तेज, अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर हमला, कहा - 'कुंभकरण 6 महीने सोता था और फिर 6 महीने जागता था, लेकिन...'

- दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दिया। इस बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "रामायण में लिखा है कि कुंभकरण छह महीने सोता था और फिर छ महीने जागता था। चुनाव आयोग तो शायद जागता ही नहीं है।"
यह भी पढ़े -वसंत पंचमी पर हाई अलर्ट मोड में महाकुंभ नगर के 1,200 और एसआरएन में 500 मेडिकल स्टाफ
अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह और चुनाव आयोग को घेरा
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वाहन के साथ तोड़फोड़ की गई है। इसमें आप की ओर से हमलावर को लेकर दावा किया गया। पार्टी ने हमलावर का नाम शैंकी और रोहित त्यागी बताया है। आप का कहना है कि ये दोनों लोग नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के करीबी है। इस संबंध में आप ने वीडियो में शैंकी और रोहित त्यागी के प्रवेश वर्मा के साथ तस्वीर साझा की है।
इस मुद्दे के गरमाने पर आप सांसद संजय सिंह ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर कहा, "ये नई दिल्ली विधान सभा की भयावह तस्वीर है. इसी विधान सभा में चुनाव आयोग का ऑफिस है। चुनाव आयोग कोमा में है, उसको कुछ भी दिखाई सुनाई नहीं पड़ रहा। दिल्ली वालों जरा सोंचो अगर गलती से BJP वाले जीत गये तो दिल्ली को बर्बाद कर देंगे। अमित शाह के गुंडों से दिल्ली को बचाना है।"
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने साधा निशाना
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा और दिल्ली पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "आप के LED प्रचार वाहन को नई दिल्ली के वाल्मीकि सदन के पास जानबूझकर तोड़ा जा रहा है। हार की बौखलाहट में भाजपाई बौखला गए हैं! दिल्ली पुलिस तमाशबीन बनी हुई है, और चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव से पूरी तरह आंखें मूंद ली हैं। भाजपा वालों दिल्ली वाले तुम्हारी हर गुंडागर्दी का 5 फरवरी को जवाब देंगे।"
Created On :   2 Feb 2025 7:03 PM IST