दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सेफ है पंजाब में आप की सरकार, अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक के बाद मंत्री ने किया बड़ा दावा

सेफ है पंजाब में आप की सरकार, अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक के बाद मंत्री ने किया बड़ा दावा
  • AAP की बैठक खत्म
  • भगवंत मान भी हुए मीटिंग में शामिल
  • दिल्ली की हार पर हुआ मंथन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (11 फरवरी) को पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की। इस मीटिंग में पंजाब के कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए। बैठक के बाद सीएम मान ने बताया कि पंजाब में आप सरकार शिक्षा, पानी जैसे अन्य क्षेत्रों में काम कर रही है। वहीं, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा कि बैठक में दिल्ली में मिली हार का भी मंथन हुआ है।

पंजाब में हमने किया काम- सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक यहां आए थे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए थे। दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया। पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है, चाहे बिजली का क्षेत्र हो या शिक्षा का, हम वहां काम कर रहे हैं और हमें इसमें और भी तेजी लानी है। हार-जीत होती रहती है, हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे। हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है, हम धर्म, गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते। आज हमारी दिल्ली और पंजाब की टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि हम पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे

'सभी विधायक हैं एकजुट'

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा कि पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाया जाएगा, उसके लिए आज चर्चा हुई। दिल्ली की हार को लेकर भी मंथन हुआ है। दिल्ली के लोगों ने AAP को नकारा नहीं है, लोगों ने AAP को विपक्ष में बैठाया है ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सकें। सभी विधायक एकजुट हैं।

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा का क्या कहना?

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा किदिल्ली के चुनाव के बाद AAP की पंजाब इकाई दिल्ली आई थी। अरविंद केजरीवाल ने सभी का धन्यवाद किया। आने वाले 2 साल में पंजाब में और कैसे काम तेज करना है, उसपर चर्चा हुई। हम और काम करेंगे और पूरे देश में AAP का विस्तार होगा।

यह भी पढ़े -पंजाब के संदर्भ में केजरीवाल की बैठक पर कांग्रेस सांसद बोले, 'पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल'

Created On :   11 Feb 2025 4:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story