एक और सांसद ने ली शपथ: अमृतपाल सिंह ने लोकसभा में ली सांसद पद की शपथ, पेरोल मिलने के बाद खालिस्तानी समर्थक बने 'माननीय सांसद'

- अमृतपाल सिंह ने लोकसभा में ली सांसद पद की शपथ
- पेरोल पर दिल्ली पहुंचे हैं अमृपाल सिंह
- पेरोल मिलने के बाद खालिस्तानी समर्थक बने 'माननीय सांसद'
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वारिस पंजाब दे चीफ और खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपाल सिंह को 5 जुलाई की सुबह विशेष विमान से नई दिल्ली लाया गया। जिसके बाद उन्होंने सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया।
खडूर साहिब से चुनाव जीते हैं अमृतपाल
अमृतपाल सिंह ने इस बार के लोकसभा चुनाव में पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को एक लाख 97 हजार 120 वोटों से हराया है। पंजाब पुलिस की आठ सदस्यीय टीम गुरुवार को अमृतपाल को नई दिल्ली की लाने के लिए असम के डिब्रूगढ़ जेल पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि असम पुलिस और जिला प्रशासन की एक टीम जेल से एयरपोर्ट तक उनके साथ पहुंची। जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया।
पेरोल को लेकर सख्त आदेश
अमृतपाल सिंह के पेरोल को लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं। अमृतपाल सिंह केवल रिश्तेदार मिलेंगे और कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे। इसके अलावा मीडिया कवरेज पर सख्त प्रतिबंध है। पिछले महीने चुनाव अमृतपाल सिंह को जीत मिली। जिसके बाद अमृतपाल सिंह के माता-पिता तरसेम सिंह और बलविंदर कौर और उनकी पत्नी किरणदीप कौर ने जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बता दें कि, अमृतपाल सिंह और उनके चाचा सहित सगठन कई कार्यकर्ता सदस्य राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत (NSA) के तहत देश के अलग-अलग जेलों में बंद हैं।
Created On :   5 July 2024 4:52 PM IST