हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया सेना का अपमान करने का आरोप, कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने किया पलटवार

अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया सेना का अपमान करने का आरोप, कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने किया पलटवार
  • 5 अक्टूबर को होंगे हरियाणा में विधानसभा
  • 8 अक्टूबर को आएंगे चुनावी नतीजे
  • सेना को लेकर भी हरियाणा में सियासत गर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच बयानबाजी का भी दौर जारी है। बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया। जिसके बाद कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा कि कांग्रेस ने ही सेना की कद्र की है, इन्होंने सेना के साथ मजाक किया है। अग्निवीर के नाम पर सेना के जवानों, युवाओं के साथ मजाक किया गया है। यह हमारा वादा है कि जब हमारी केंद्र में सरकार बनेगी अग्निवीर को हम खारिज करेंगे। चुनाव के समय ये कुछ भी वादें करते हैं लेकिन आगे इनके वादे कभी पूरे नहीं होते।

जानें पूरा मामला

दरअसल, शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती है। यही कांग्रेस पार्टी है जिसने सेना अध्यक्ष को गुंडा कहने का दुस्साहस किया था। कांग्रेस ने कभी सेना का सम्मान नहीं किया, उन्होंने भ्रांतियां फैलाने का काम किया। अभी एक भ्रांति फैला रहे हैं कि अग्निवीर से जो बच्चे वापस आएंगे। उन्हें वैसे ही छोड़ दिया जाएगा। हरियाणा का एक भी अग्निवीर पेंशन वाली नौकरी के बिना नहीं रहेगा। ये भाजपा का वादा है। भारत सरकार और हरियाणा सरकार मिलकर जितने भी अग्निवीर आएंगे सभी को पक्की पेंशन वाली सरकार नौकरी देने का निर्णय पीएम मोदी ने लिया है।

बता दें कि, हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। राज्य में सभी पार्टी चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस और बीजेपी के भी नेता चुनावी तैयारी में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। साथ ही, नेताओं के बीच बयानबाजी का भी दौर जारी है।

Created On :   27 Sept 2024 1:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story