डोनाल्ड ट्रंप के दावे से सियासी उबाल: राहुल गांधी पर बरसी BJP, भारत में चुनाव के दौरान विदेशी दखल मांगने का लगाया आरोप

राहुल गांधी पर बरसी BJP, भारत में चुनाव के दौरान विदेशी दखल मांगने का लगाया आरोप

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर गुरुवार को भाजपा ने तीखा पलटवार किया। भजापा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने राहुल गांधी को ग्लोबल नेटवर्क के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद ग्लोबल नेटवर्क के साथ मिलकर भारत के हितों को कमजोर करना चाहते हैं। बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाइडेन प्रशासन पर भारत के चुनावों में हस्तक्षेप करने के आरोपों लगाया था। इस बीच अमित मालवीय का यह बयान सामने आया है।

    डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

    दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावों में वोटर्स की भागीदारी बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के आवंटन के उद्देश्य पर सवाल उठाया था। ट्रंप ने मियामी में FII प्राथमिकता शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कहा था, "हमें भारत में मतदान पर 21 मिलियन डॉलर खर्च करने की क्या जरूरत है? मुझे लगता है कि वे किसी और को चुनने की कोशिश कर रहे थे। हमें भारत सरकार को बताना होगा। यह एक बड़ी सफलता है।"

    अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को लेकर भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालविय ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी भारत के मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे। इस बात के सबूत में अमित मालवीय ने राहुल गांधी के 2023 लंदन में दिए एक इंटरव्यू के वीडियो का हवाला दिया। उन्होंने कांग्रेस सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। अमित मालवीय ने लिखा, "लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मार्च 2023 में राहुल गांधी लंदन में थे और विदेशी ताकतों अमेरिका से लेकर यूरोप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आग्रह कर रहे थे।"

    अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अमित मालवीय ने कहा, "राहुल गांधी ने भारत के रणनीतिक और जियो जियोपॉलिटिकल हितों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे ग्लोबल नेटवर्क के साथ खुद को जोड़ लिया है, जो विदेशी एजेंसियों के लिए एक लिंक की तरह काम कर रहा है। अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि वास्तव में भारतीय चुनाव को प्रभावित करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा किसी और को स्थापित करने का प्रयास किया गया था।"

    Created On :   20 Feb 2025 7:30 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story