बजट सत्र: अमेरिका से निर्वासित हुए भारतीयों को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव, दोनों सदनों में हंगामे के आसार

- लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने स्थगन प्रस्ताव दिया
- भारतीय अप्रवासियों के मुद्दे पर विपक्षी दल मोदी सरकार से मांग रहे हैं जवाब
- अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों के अमानवीय निर्वासन पर चर्चा की मांग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से निर्वासित हुए सौ से अधिक भारतीयों को लेकर लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने स्थगन प्रस्ताव दिया। गोगोई ने कहा अमेरिका ने ये अच्छा नहीं किया ,ये भारत के लिए बहुत ही दुखद है। अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय अप्रवासियों के मुद्दे पर विपक्षी दल मोदी सरकार से जवाब की मांग कर रहा है। इस बीच लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025-2026 पर भी चर्चा होगी। चर्चा के दौरान सदन में हंगामे के आसार रहेंगे।
कांग्रेस नेता ने इस मामले को लेकर सदन का ध्यानकर्षण करने को कहा है। उनका कहना है कि सदन को भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार को रोकने और देश-विदेश में हर भारतीय की गरिमा को बनाए रखने के लिए इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।
लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने सदन में अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों के अमानवीय निर्वासन पर चर्चा करने और विदेशों में भारतीय नागरिकों के अपमान, दुर्व्यवहार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए चर्चा करने को कहा।
Created On :   6 Feb 2025 10:08 AM IST