लोकसभा चुनाव 2024: देश के वो राज्य जहां पहले चरण में ही खत्म हो जाएगा चुनाव, ये हाई प्रोफाइल सीटें भी शामिल, जानें पूरी डिटेल

देश के वो राज्य जहां पहले चरण में ही खत्म हो जाएगा चुनाव, ये हाई प्रोफाइल सीटें भी शामिल, जानें पूरी डिटेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुछ ऐसे प्रदेश शामिल हैं, जहां सभी सीटों पर एक साथ मतदान हो जाएगा। इन राज्यों में वर्तमान केंद्र सरकार में 8 मंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी की किस्मत आज ईवीएम में कैद होगी। आपको बताते हैं कौन कौन से हैं वो राज्य जहां एक ही चरण में सभी लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

तमिलनाडु समेत इन राज्यों में खत्म हो जाएगा चुनाव

जिन राज्यों में पहले चरण के चुनाव होने हैं उनमें कई राज्य ऐसे हैं जिसमें पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएगा। यानी यहां की सभी सीटों पर पहले ही चरण में वोटिंग हो जाएगी। इनमें सबसे बड़ा राज्य तमिलनाडू है जहां की सभी 39 लोकसभा सीटों पर आज (19 अप्रैल) ही मतदान हो जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड की 5 सीट, अरुणाचल प्रदेश की दो सीट, मणिपुर की दो सीट, मेघालय की दो, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अंडमान निकोबार, लक्ष्यद्वीप, पुडुचेरी की एक सीट पर पहले चरण के मतदान के साथ चुनाव खत्म हो जाएंगे।

पहले चरण की हाईप्रोफाइल सीटें

पहले चरण के चुनाव में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत दांव पर है। इनमें सबसे पहला नाम केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का है जो कि नागपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने यहां से 2.84 वोटों से जीत हासिल की थी। दूसरा नाम केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल का है जो कि असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरा नाम केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान का है जो कि यूपी की मुजफ्फनगर सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

चौथा नाम जितेंद्र सिंह का है जो जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से लड़ रहे हैं। पांचवा नाम केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का है वे उन्हें बीजेपी ने राजस्थान की अलवर सीट से उम्मीदवार बनाया है। छठवां नाम केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का है वह राजस्थान की बीकानेर सीट से मैदान में हैं। सातवां नाम केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का है जो कि नीलगिरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आठवां नाम केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू का है जो कि अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पश्चिमी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

इनके अलावा तेलंगाना के राज्यपाल रहे तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब पश्चिम त्रिपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। इस चरण में कुल 1625 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Created On :   17 April 2024 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story