मणिपुर दौरा: हाथरस, गुजरात में पीड़ित परिवारजनों से मिलने के बाद अब मणिपुर जाएंगे राहुल गांधी, संसद में उठाया था मुद्दा

हाथरस, गुजरात में पीड़ित परिवारजनों से मिलने के बाद अब मणिपुर जाएंगे राहुल गांधी, संसद में उठाया था मुद्दा
  • हाथरस और अहमदाबाद में राहुल गांधी ने किया दौरा
  • अब मणिपुर दौरे पर जाएंगे कांग्रेस सांसद
  • संसद में उठाया था मणिपुर का मुद्दा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक के बाद एक कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस कड़ी में अब कांग्रेस नेता 8 जुलाई को मणिपुर दौरे पर रहेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस गए थे। इसके बाद आज यानी शनिवार को कांग्रेस नेता अहमदाबाद में पहुंचे थे। बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज किया था।

मणिपुर में मैतई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा भड़के एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसे लेकर कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार आडे़ हाथों लेती आई है। इतना ही नहीं बल्कि राहुल गांधी ने भी ससंद में कई बार मणिपुर के मुद्दे पर बात छेड़ी है। इस बार के लोकसभा चुनाव में मणिपुर में कांग्रेस ने सभी 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।

हाथरस में पीड़ितों से की मुलाकात

राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस के पिलखना गांव में जाकर भगदड़ कांड में मृतकों के परिजनों से मुलाकत कर उनसे बातचीत की थी। यहां से कांग्रेस नेता ने हाथरस जाकर पीड़ित परिवारों का हाल चाल लिया था।

इसके बाद राहुल गांधी आज गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने राजकोट गेमिंग जोन, मोरबी ब्रिज हादसा, सूरत आगजनी और वडोदरा हरनी बोट हादसा में मृतकों के परिवारजनों से मुलाकात की है।

मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी ने कही ये बात

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर मुद्दों पर कहा था, "सरकार लगातार मणिपुर की स्थिति सामान्य करने के लिए प्रयासरत है। अभी तक मणिपुर में 11 हजार से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहां पर हिंसा कम हुई है। मणिपुर के अधिकांश हिस्से में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बिजनेस संस्थान खुले हैं।"

Created On :   6 July 2024 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story