विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा के बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ेगी बसपा, बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें!

हरियाणा के बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ेगी बसपा,  बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें!
  • लोकतंत्र में चुनाव की अहम भूमिका
  • जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ेगीं बसपा
  • लम्बे इंतज़ार के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ी घोषणा कर दी हैं। मायावती अब हरियाणा के अलावा जम्मू कश्मीर में भी चुनाव लड़ेगीं। बसपा सुप्रीमो ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'लोकतंत्र में चुनाव की अहम् भूमिका, जिससे बहुत सारी समस्याओं का समाधान संभव. अतः लम्बे इंतज़ार के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए आज तिथि की घोषणा का स्वागत, ताकि वहां संविधान के हिसाब से राजनीतिक व लोकतांत्रिक गतिविधियाँ जड़ पकड़ सकें। बीएसपी यह चुनाव अकेले लड़ेगी।

साथ ही बसपा चीफ मायावती ने आगे लिखा है कि हरियाणा राज्य में एक चरण में होने वाले विधानसभा आमचुनाव का भी स्वागत है। यहां बीएसपी का इण्डियन नेशनल लोकदल के साथ मजबूत गठबंधन पहले से जमीन पर सक्रिय है जिसका संकल्प पूरी दमदारी के साथ यह चनाव लड़कर खुद अपनी गठबंधन की सरकार बनाने का है।

आपको बता दें, जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। वोटिंग का पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा और अंतिम चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी। तीनों चरणों की वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को की जाएगी। जम्मू कश्मीर में सभी प्रत्याशी को अधिक सुरक्षा दी जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। जम्मू कश्मीर में विधानसभा के कुल 90 सीटें हैं। जिसमें जनरल सीट 74, एसटी सीट 9 और एससी सीट 7 हैं। जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए करीब 11,838 मतादाता केंद्र बनाए जा रहे हैं। यह मतदाता केंद्र 9169 स्थानों पर बनाया जाएगा। साथ ही, चुनाव आयोग ने 360 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने का फैसला किया है।

Created On :   16 Aug 2024 1:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story