हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024:: AAP ने जारी की 9 कैंडिडेट्स की पांचवी लिस्ट, जानें पार्टी ने किन चेहरों पर लगाया दांव

AAP ने जारी की 9 कैंडिडेट्स की पांचवी लिस्ट, जानें पार्टी ने किन चेहरों पर लगाया दांव
  • हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव
  • आप ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट
  • जानें पार्टी ने किसे कहां से दिया मौका

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इस कड़ी में अब आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अपने प्रत्याशियों की पाचंवी लिस्ट कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। लिस्ट में आप ने 7 कैंडिडेट्स को मौका दिया है।

बात दें, आप ने कुछ घंटे पहले ही अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी। इससे पहले आप ने तीसरी लिस्ट मंगलवार देर रात को जारी की थी। चौथी लिस्ट के बाद आप ने अब पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तोशाम सीट से दलजीत सिंह और पलवल सीट से धर्मेंद्र हिंदुस्तानी को प्रत्याशी बनाया है।

आप ने जारी की पांचवी लिस्ट

पांचवी लिस्ट के मुताबिक, आप ने पांचवी कैंडिडेट लिस्ट में नरवाना सीट से अनिल रंगा, नांगल चौधरी से डॉ. गोपीचंद, पटौदी सीट से प्रदीप, फिरोजपुर झिरका से वसीम जाफर, पुन्हाना से नायब ठेकेदार बिसरू, होडल से एमएल गौतम और पृथला से कौशल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

बता दें, आप ने पहली लिस्ट में 20 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। इसके बाद दूसरी लिस्ट में आप ने 9 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी। जबकि, तीसरी लिस्ट में 11 उम्मीदवारों को मौका दिया था। चौथी लिस्ट में 21 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। इसके बाद अब पांचवी लिस्ट में 9 कैंडिडेट्स को टिकट सौंपा गया है। ऐसे में आप के पास 90 में से कुल 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करना बाकी रह गया है।

कब होगा हरियाणा में चुनाव?

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को होना है। नामांकन की लास्ट डेट 12 सितंबर है और नामांकन पात्रों की जांच 13 सितंबर को होगी। नाम वापस लेने की लास्ट डेट 16 सितंबर है। मतपत्रों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। जिसमें से 73 सामान्य और 17 एससी की सीटें हैं। हरियाणा विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Created On :   11 Sept 2024 5:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story