बड़ी गिरफ्तारी: IAS ट्रेनी पूजा खेडकर की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किसानों को धमकाने का आरोप

IAS ट्रेनी पूजा खेडकर की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किसानों को धमकाने का आरोप
  • आईएस ट्रेनी पूजा खेड़कर की मां गिरफ्तार
  • होटल से पुणे ग्रामीण पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • किसानों को धमकाने के मामले में दर्ज है मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईएएस ट्रेनी पूजा खेड़कर की मां मनोरमा को पुणे ग्रामीण पुलिस ने गुरुवार को अरेस्ट कर लिया है। किसानों को धमकाने के आरोप मे पुलिस ने मनोरमा पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने उन्हें रायगढ़ के महाड़ स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। वह यहां पर अपना नाम बदल कर रही थी।

होटल में रह रही थी मनोरमा
सूत्रों के मुताबिक, बीते दिन रात 8 बजे मनोरमा एक लड़के के साथ होटल में रुकने आई थी। उन्होंने होटल स्टॉफ को रूम बुक करते समय लड़के को अपना बेटा बताया था। मनोरमा ने रूम को एक रात के लिए बुक किया था। होटल में एक रात रुकने के लिए मनोरमा ने 1 हजार रुपये दिए थे।

होटल में रूम बुक करते वक्त उनके पास एक पर्स और एक बैग था। इसके बाद उन्होंने रूम का दरवाजा लॉक कर लिया था। इसके बाद वह दोनों डिनर करने अपने रूम से बाहर नहीं निकले। रात के करीब 2 बजे पुणे ग्रामीण पुलिस ने मनोरमा को हिरासत में ले लिया। फिर अगले दिन सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

किसानों ने दर्ज कराया था मामला

हाल ही में आईएएस ट्रेनी पूजा खेड़कर की मां मनोरमा खेड़कर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में मनोरमा सामने खड़े किसानों को पिस्तौल दिखाते हुए धमकी दे रही थी। पौड पुलिस स्टेशन में 13 जुलाई को किसानों ने मनोरमा समेत 7 अन्य लोगों पर मामला दर्ज कराया था। मनोरमा पर एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धारा लगाई गई थी। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाशी कर रही थी।

Created On :   18 July 2024 8:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story