अंतरराष्ट्रीय: हमने पहले ही कहा था युद्ध विराम प्रस्ताव को लेकर पुतिन की प्रतिक्रिया पर भड़के जेलेंस्की

हमने पहले ही कहा था   युद्ध विराम प्रस्ताव  को लेकर पुतिन की प्रतिक्रिया पर भड़के जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को प्रस्तावित युद्ध विराम पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अस्पष्ट प्रतिक्रिया की निंदा की और इसे ‘बहुत चालाकी पूर्ण शब्द’ बताया।

कीव, 14 मार्च, (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को प्रस्तावित युद्ध विराम पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अस्पष्ट प्रतिक्रिया की निंदा की और इसे ‘बहुत चालाकी पूर्ण शब्द’ बताया।

बता दें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध विराम के अमेरिका के प्रस्ताव का ‘सैद्धांतिक रूप’ से समर्थन लेकिन साथ ही कुछ स्पष्टीकरण मांगे और कुछ शर्तें भी रख दी।

जेलेंस्की ने कहा, "हम सभी ने सुना है...युद्ध विराम के विचार पर पुतिन के पूर्वानुमानित और बहुत चालाकीपूर्ण शब्द।"

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, "हम ऐसी शर्तें नहीं रखते जो किसी भी चीज को जटिल बना दें। रूस ऐसा करता है। हमने हमेशा कहा है, केवल रूस ही है जो चीजों को खींचेगा।"

जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी राष्ट्रपति प्रस्ताव को लेकर ‘वास्तव में इनकार की तैयारी कर रहे हैं’ हालांकि वह ‘राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे यह कहने से डरते हैं कि वह इस युद्ध को जारी रखना चाहते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन की प्रस्ताव पर पूर्वशर्तों से कुछ काम नहीं करेगा और यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

वाशिंगटन के युद्ध विराम समझौते पर पुतिन ने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाए जाने की जरुरत है और किसी भी समझौते को संघर्ष के मूल कारणों को संबोधित करना चाहिए।

पुतिन ने क्रेमलिन में मीडिया कहा, "हम शत्रुता समाप्त करने के प्रस्तावों से सहमत हैं। यह विचार अपने आप में सही है, और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं।"

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "लेकिन हम मानते हैं कि विराम ऐसा होना चाहिए जिससे दीर्घकालिक शांति हो और इस संकट के मूल कारणों को समाप्त किया जा सके।"

पुतिन ने कहा कि कई मुद्दों को स्पष्ट करने की जरुरत। उन्होंने युद्ध को समाप्त करने के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया।

मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा में यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के साथ आठ घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद कीव ने युद्ध विराम प्रस्ताव को स्वीकारने की घोषणा की थी।

फरवरी 2022 में रूसी सेना ने यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने का आक्रमण किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2025 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story