राजनीति: भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिले खेल मंत्री मनसुख मांडविया, दी शुभकामनाएं

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिले खेल मंत्री मनसुख मांडविया, दी शुभकामनाएं
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। मांडविया ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। मांडविया ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "ओलंपिक में 52 साल बाद, लगातार दूसरी बार पदक जीतकर, आपने देश का नाम रोशन किया है, पूरे देश को आप सभी पर गर्व है। आप सभी ने अपने खेल से देश को गौरवान्वित किया है। आपकी मेहनत और समर्पण से भारत ने ओलंपिक में एक बार फिर से अपनी धाक जमाई है।"

उन्होंने आगे कहा कि आपकी इस उपलब्धि से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी खेल के क्षेत्र में शानदार कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। मांडविया ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मालूम हो कि, भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को मात देकर कांस्य पदक जीता था।

यह ओलंपिक में भारतीय हॉकी के लिए 13वां मेडल है। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। उनको पूल बी मैच में बेल्जियम के खिलाफ हार मिली, तो अगले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर जोरदार वापसी की और सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार के बाद स्पेन को ब्रॉन्ज मेडल मैच में हराया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2024 9:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story