बॉलीवुड: हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ के सेट पर लहूलुहान दिखीं प्रियंका चोपड़ा जोनस, शेयर की फोटो

हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ के सेट पर लहूलुहान दिखीं प्रियंका चोपड़ा जोनस, शेयर की फोटो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में दिखाई देंगी। वह इन दिनों ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पीरियड ड्रामा के बीटीएस एक्टर अक्सर शेयर करती रहती हैं।

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में दिखाई देंगी। वह इन दिनों ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पीरियड ड्रामा के बीटीएस एक्टर अक्सर शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर खून लगा हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही उनकी उंगलियों पर भी कट लगा दिखाई दे रहा है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने एक कैप्शन भी लिखा, “द ब्लफ के सेट पर खूनी मस्ती का समय, शूटिंग का अंतिम हफ्ता! जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दूं कि मैं एक फिल्म के सेट पर हूं और यह सब दिखावा है। 1800 के दशक में समुद्री लुटेरों के जहाजों पर हिंसक समय था। यह देखना अविश्वसनीय है कि कैसे एक फिल्म क्रू का हर विभाग कल्पना को वास्तविकता में बदल देता है। #मैजिकऑफदमूवीज।"

इसके अलावा प्रियंका एक वीडियो में अपने मेकअप आर्टिस्ट से पूछती हुई दिख रही हैं कि वह जले हुए बालों का रूप कैसे देती है। उनके इस जवाब पर मेकअप आर्टिस्ट फ्रूट्स को कुचलकर प्रियंका के बालों पर छिड़क देता है।

'द ब्लफ' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे फ्रैंक ई. फ्लॉवर और जो बॉलरीनी ने मिलकर लिखा है। इस फिल्म का निर्देशन भी ई. फ्लॉवर ने ही किया है। इस फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू मुख्य भूमिका में हैं।

19वीं सदी के कैरिबियाई द्वीपों पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका एक महिला समुद्री लुटेरी की भूमिका में हैं। जो अपने परिवार की रक्षा करती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Aug 2024 7:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story