राष्ट्रीय: पोप फ्रांसिस के निधन पर मध्य प्रदेश में दो दिवसीय राजकीय शोक

पोप फ्रांसिस के निधन पर मध्य प्रदेश में दो दिवसीय राजकीय शोक
पोप फ्रांसिस के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है। राज्य शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पोप फ्रांसिस के निधन पर उनके सम्मान में प्रदेश में 22 और 23 अप्रैल को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा।

भोपाल, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है। राज्य शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पोप फ्रांसिस के निधन पर उनके सम्मान में प्रदेश में 22 और 23 अप्रैल को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा।

अंतिम संस्कार जिस दिन होगा, उस दिन भी राजकीय शोक मनाया जाएगा। राजकीय शोक की इस अवधि के दौरान पूरे मध्य प्रदेश में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

राज्य के तमाम संभागायुक्त और जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव अनुराग जैन की ओर से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाएगा, आधा झुका रहेगा और इन दिनों कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया था। वे रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी थे, जिन्होंने 12 साल तक अपनी इस पद की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। वे 88 वर्ष के थे।

पोप के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा, "हम अत्यंत दुःख के साथ परम पवित्र पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। करुणा, मानवता और सेवा से परिपूर्ण उनके जीवन ने लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। कैथोलिक समुदाय और शोक में डूबे सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना।"

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा, "परम पवित्र पोप फ्रांसिस की मृत्यु का समाचार पूरे संसार के लिए दुख का विषय है। अहिंसा, मानवता और विश्व बंधुत्व के लिए दिया गया उनका संदेश सदा अमर रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"

पोप फ्रांसिस के निधन पर राज्य के तमाम नेताओं के साथ सामाजिक जगत से जुड़े लोगों ने भी दुख व्यक्त किया है। साथ ही उनके मानव जगत के लिए किए गए कामों को याद किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2025 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story