दुर्घटना: उत्तर प्रदेश मेरठ में फैन बॉक्स फैक्ट्री में भीषण आग, चार मजदूर झुलसे

उत्तर प्रदेश  मेरठ में फैन बॉक्स फैक्ट्री में भीषण आग, चार मजदूर झुलसे
उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में सोमवार को एक फैन बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना संजय विहार कॉलोनी की बताई जा रही है। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मेरठ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में सोमवार को एक फैन बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना संजय विहार कॉलोनी की बताई जा रही है। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रखे एक गैस सिलेंडर के फटने से आग तेजी से फैल गई, जिससे वहां काम कर रहे चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। झुलसे हुए मजदूरों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी कर्मचारी और फैक्ट्री मालिक समय रहते बाहर निकलकर जान बचाने में कामयाब रहे।

यह फैक्ट्री रिहायशी इलाके में एक मकान में संचालित की जा रही थी। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं दूर तक देखा जा सकता था। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों आग लगने की ज्यादातर घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण आग लग गई थी, जिसमें कई लोग झुलस गए थे। यह आग शास्त्री ब्रिज के पास बीते शनिवार एक टेंट हाउस में लगी थी। आग बुझाने के दौरान भी कई लोग झुलस गए थे।

बताया जा रहा है कि गोदाम में लापरवाही देखी गई, जहां सीमा से ज्यादा माल भरा था। कई सिलेंडर भी रखे थे, जिनके फटने से आग और फैल गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2025 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story