अंतरराष्ट्रीय: शी चिनफिंग का कंबोडिया की मीडिया में लेख प्रकाशित

बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कंबोडिया की राजकीय यात्रा के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को कंबोडिया के अखबार खमेर टाइम्स व च्येनहुआ डेली और वेबसाइट फ्रेश न्यूज पर लेख प्रकाशित किया। इसका शीर्षक है एक ही लक्ष्य में पारस्परिक उपलब्धि कर नए युग में चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाएं।
लेख में कहा गया है कि अच्छे पड़ोसियों जैसे मित्रवत संबंध चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। दोनों देशों के बीच मित्रवत आदान-प्रदान करीब 2,000 साल पुराना है। निष्ठा और वफादारी चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय की विशेषता है। जटिल अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति के सामने दोनों पक्ष एक-दूसरे के मूल हितों और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करते हैं। समानता और आपसी लाभ चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय की शक्तिशाली बल है। दोनों देशों के बीच औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। समावेशिता और पारस्परिक शिक्षा चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय की गहन विरासत है। बड़ी संख्या में चीनी पर्यटक कंबोडिया की यात्रा करते हैं, वहीं ज्यादा से ज्यादा कंबोडिया के दोस्त चीनी भाषा सीखने के लिए चीन आते हैं।
शी चिनफिंग ने आगे कहा कि अब दुनिया में सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेज हो रहा है। एशिया के दो प्रमुख सदस्य होने के नाते चीन और कंबोडिया को ऐतिहासिक रुझान और लोगों की इच्छा के अनुसार एक ही लक्ष्य में पारस्परिक उपलब्धि करनी चाहिए। दोनों पक्षों को उच्च स्तरीय आपसी राजनीतिक विश्वास, उच्च गुणवत्ता व आपसी लाभ वाला सहयोग, उच्च स्तरीय सुरक्षा, ज्यादा सक्रिय सांस्कृतिक आदान-प्रदान और उच्च स्तरीय रणनीतिक सहयोग बढ़ाना चाहिए। विश्वास है कि दोनों पक्षों के समान प्रयास में चीन-कंबोडिया मित्रता अवश्य ही और मजबूत होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 April 2025 5:42 PM IST