राजनीति: महिला सुरक्षा को लेकर सपा सांसदों का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

महिला सुरक्षा को लेकर सपा सांसदों का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर राजनीति जारी है। सोमवार को संसद के बाहर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई सांसदों ने आईएएनएस से बात करते हुए प्रदेश में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर राजनीति जारी है। सोमवार को संसद के बाहर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई सांसदों ने आईएएनएस से बात करते हुए प्रदेश में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "राज्य में स्थिति यह हो गई है कि लड़कियों को मारकर लटका दिया जाता है। पहले अयोध्या, फिर बनारस और बलिया में भी यही हुआ। कोई सुनने वाला नहीं है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह भंग हो चुकी है। हमारी मांग है कि अन्याय करने वालों को दंड मिले और पीड़ितों को न्याय मिले। अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें।"

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "सबसे ज्यादा अगर कहीं महिलाओं पर अत्याचार हुआ है, तो वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या है। अयोध्या में लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की खबरें सामने आ रही हैं।"

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन युवतियों का रेप करके उन्हें मार दिया जा रहा है, जो बहुत ही चिंताजनक है। बनारस, अयोध्या और बलिया में ऐसी घटनाएं हुईं। सरकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।"

बता दें कि बलिया में युवती की हत्या और फिर हाथ बांधकर उसे पेड़ से लटकाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार पर हमलावर है।

इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके लिखा, "बलिया से एक युवती के हाथ बांधकर हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने की जो भयावह तस्वीर आई है, जो बेहद दर्दनाक और दुखद है। जुल्म और गुनाह के मामले में उप्र की भाजपा सरकार जिस तरह हाथ बांधे खड़ी है, अपराधियों का ये दुस्साहस उसी का नतीजा है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2025 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story