राजनीति: भाजपा पंजाब में कभी पैर नहीं जमा सकती कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा

भाजपा पंजाब में कभी पैर नहीं जमा सकती  कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जबसे भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाया है, तबसे उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भाजपा ने पंजाब के लोगों के खिलाफ काम किया है, इसलिए वह राज्य में कभी पैर नहीं जमा सकती है।

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जबसे भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाया है, तबसे उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भाजपा ने पंजाब के लोगों के खिलाफ काम किया है, इसलिए वह राज्य में कभी पैर नहीं जमा सकती है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार को छापेमारी की। इसके साथ ही उनके बेटे चैतन्य बघेल के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची। यह कार्रवाई शराब घोटाले और महादेव सट्टा ऐप मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पंजाब में भूपेश बघेल का स्वागत हुआ और पंजाब में भाजपा की मौजूदा स्थिति सभी जानते हैं। जैसे लोकसभा, विधानसभा चुनावों में भाजपा का हाल हुआ है, भाजपा पंजाब में कभी पैर नहीं जमा सकती, क्योंकि उन्होंने राज्य के लोगों के खिलाफ काम किया है। जब भूपेश बघेल को प्रभारी बनाया गया था। उनकी बांह मरोड़ो और कांग्रेस के नेताओं को डराओ, लेकिन हम डरते नहीं हैं। उन्हें जो करना है, करने दें, हम अपना काम करते रहेंगे। पंजाब की बेहतरी और एकता के लिए काम करते रहेंगे।"

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाल ही में पार्टी के कुछ लोगों द्वारा भाजपा के साथ कथित तौर पर काम करने पर भी टिप्पणी की।

कांग्रेस के पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि गुजरात कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा के लिए गुप्तचर के रूप में काम कर रहे हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उनके इस दावे पर सहमति जताते हुए कहा, "राहुल गांधी ने जो कहा है, उसमें सच्चाई है। हमें इस बारे में पहले ही सोचना चाहिए था। जो लोग कांग्रेस में हैं, उन्हें कभी भी पार्टी के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। दूसरे दलों से आए लोगों को नेतृत्व पद नहीं दिए जाने चाहिए।"

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे ने पंजाब में काफी नुकसान पहुंचाया है और पार्टी इस स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकती थी।

रंधावा ने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कांग्रेस पार्टी के भीतर से भाजपा समर्थकों को निकालने वाले बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, "दिग्विजय सिंह ने जो कहा, वह सही है। किसी दूसरे दल से आने वाले व्यक्ति को तुरंत महत्वपूर्ण पद नहीं दिए जाने चाहिए। वे जाते समय लोगों को अपने साथ ले जाते हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 March 2025 3:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story