धर्म: अयोध्या इकबाल अंसारी-जगत गुरु परमहंस आचार्य ने भगवान राम के साथ खेली होली, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

अयोध्या  इकबाल अंसारी-जगत गुरु परमहंस आचार्य ने भगवान राम के साथ खेली होली, एक-दूसरे को लगाया गुलाल
अयोध्या धाम के प्राचीन स्थान तपस्वी जी की छावनी में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और जगत गुरु परमहंस आचार्य ने राम लला को अबीर-गुलाल लगाया। इकबाल अंसारी और साधु-संतों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली।

अयोध्या, 6 मार्च (आईएएनएस)। अयोध्या धाम के प्राचीन स्थान तपस्वी जी की छावनी में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और जगत गुरु परमहंस आचार्य ने राम लला को अबीर-गुलाल लगाया। इकबाल अंसारी और साधु-संतों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली।

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि होली का त्योहार है। फूलों, रंगों से होली खेली गई है। संतों और भगवान राम के साथ होली खेली गई। सभी पर अबीर, गुलाल और रंग बरसाए गए। हर कोई उत्सव का आनंद ले रहा है। यह अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब है। यहां कोई भेदभाव नहीं है। पूरे देश में संदेश जाना चाहिए कि रंग का कोई झगड़ा नहीं है, रंग का कोई विरोध नहीं है, सभी रंग लगने चाहिए।

जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि अयोध्या में राम लला की होली की शुरुआत वैदिक रीति से हुई। समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ हुई और बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने राम लला को पहला तिलक भी लगाया। उन्होंने संतों के साथ मिलकर राम लला पर फूल और गुलाल बरसाया। होली सभी बुराइयों को छोड़कर, त्याग करके और अच्छाइयों को आत्मसात करने का त्योहार है। होली 'सत्यमेव जयते', मानवता और एकता का त्योहार है। यहां सब लोग राम के रंग में रंगे हैं। राम जी सभी के हैं। राम के आदर्शों पर चलने के लिए अयोध्या पूरी दुनिया को संदेश दे रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 March 2025 7:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story